Breaking NewsNational

10वीं पास के लिए सचिवालय में निकली नौकरियां, देख लें पूरी डिटेल

नई दिल्ली. हिमाचल प्रदेश के सचिवालय प्रशासन विभाग में 10वीं पास युवाओं के लिए नौकरियां हैं. सचिवालय प्रशासन में फ्रेश कम चौकीदार कम माली पद के लिए 42 वैकेंसी है. इस पद पर नियुक्ति डेली वेज बेसिस पर की जाएगी. इच्छुक अभ्यर्थी छह मई तक आवेदन कर सकते हैं. इस पद के लिए अभ्यर्थी का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कम से कम 10वीं पास होना जरूरी है. इसके अलावा हिमाचल प्रदेश की परंपराओं का ज्ञान होना भी जरूरी है. साथ ही अभ्यर्थी की आयु 18 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए. अधिकतम आयु सीमा में आरक्षण के नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी.

चयन प्रक्रिया

अभ्यर्थियों का चयन मेरिट के आधार पर होगा. न्यूनतम शैक्षिक योग्यता पूरी करने पर अधिकतम 85 अंक मिलेंगे.

आवश्यक दस्तावेज-
जाति प्रमाण पत्र
हिमाचल प्रदेश का निवास प्रमाण पत्र

इडब्लूएस प्रमाण पत्र

ऐसे करें आवेदन

विज्ञापनअभ्यर्थियों को आवेदन ऑफलाइन करने हैं. इसे हिमाचल प्रदेश सचिवालय प्रशासन की वेबसाइट himachal.nic.in/sa से डाउनलोड कर सकते हैं. नोटिस में कहा गया है कि आवेदन ईमेल या किसी अन्य तरीके से स्वीकार नहीं किए जाएंगे.

आवेदन फॉर्म भेजने का पता- Under Secretary (SA) to the
Government of Himachal Pradesh
Room No.307 (Armsdale Building,
HP Secretariat, Shimla-171002

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.