Breaking NewsBUSINESS

खुशखबरी: सस्ते में सोना और हीरा खरीदने का शानदार मौका! शादियों के सीजन तक इतने गिरेंगे दाम, फटाफट चेक करें रेट?

नई दिल्ली. अगर आपके घर में शादी है और आप सोना (Gold) या फिर हीरा (Diamond) खरीदने की सोच रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है. देश में शादियों का सीजन (wedding season)शुरू होने वाले हैं. ऐसे में आप सस्ते में सोना खरीद सकेंगे. इस साल शादियों के सीजन पर सोने के भाव गिरेंगे. वहीं, हीरा भी सस्ता हुआ है. हीरे की भाव में काफी समय से उछाल नहीं हुआ है. ऐसे में हीरे खरीदने का यह सबसे अच्छा समय हो सकता है. दिल्ली के सर्राफा मार्केट के बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के प्रेसिडेंट योगेश सिंघल ने बताया कि छोटे हीरे की कैटेगरी में दाम कम हुए हैं. मध्यवर्गीय भारतीयों के बीच रिंग, नेकलेस की भारी डिमांड है.

अप्रैल, मई और जून में बढ़ेगी सोने की डिमांड

योगेश सिंघल की माने तो शादियों के सीजन में सोने का भाव 42,000 तक रह सकता है. पिछले कुछ माह में भाव में कमी देखी गई है, हालांकि अभी हल्की बढ़त हुई है लेकिन आने वाले समय में सोना सस्ता हो सकता है. वर्तमान में सोना 44,701 रुपये प्रति 10 ग्राम (Gold price today) के स्तर पर पहुंच चुका है. पीली धातु की कीमत पर नजर डाला जाए तो यह अपने ऑल टाइम हाई से करीब 11,500 रुपये सस्ता हो चुका है. अगस्त में सोने ने करीब 56,200 रुपये का ऑल टाइम हाई लेवल छूने का काम किया था.

1500 डॉलर प्रति औंस तक आएगी गि’रावट

एक और ज्वेलर्स आशीष जावेरी की मानें तो अभी सोने में गिरावट और आएगी. पीली धातु की कीमत में 1500 डॉलर प्रति औंस तक गिरावट देखी जा स‍कती है, जिसके बाद इसमें स्थिरता दिखेगी. इस हिसाब से देखा जाए तो भारतीय रुपयों के हिसाब से सोना करीब 38,800 रुपये प्रति 10 ग्राम के लेवल के करीब पहुंच सकता है. हालांकि, कुछ ऐसे भी संकेत मिल रहे हैं जो सोने की कीमतें बढ़ने का इशारा करते नजर आ रहे हैं.

जानें, अभी कितना है भाव ?
बता दें कि 2 अप्रैल को गुड फ्राइडे के कारण MCX (Multi-Commodity Exchange) बंद था. इससे पहले वैश्विक बाजारों में बहुमूल्य धातुओं में भारी सुधार के बाद दिल्ली सर्राफा बाजार में भी गुरुवार को सोना 881 रुपये की तेजी के साथ 44,701 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया. पिछले कारोबारी सत्र में सोना 43,820 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था. इसके अनुरूप चांदी का भाव भी 1,071 रुपये की तेजी के साथ 63,256 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया. अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना तेजी के साथ 1,719 डॉलर प्रति औंस जबकि चांदी 24.48 डॉलर प्रति औंस पर लगभग अपरिवर्तित रही.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.