Breaking NewsNational

कोरोना को काबू करने में सफल रहे ये प्रदेश! 13 राज्यों में कल नहीं हुई एक भी मौ’त

नई दिल्ली. देशभर में कोरोना वायरस (Coronavirus) के संक्रमण से कोहराम मचा है. पिछले 24 घंटे के दौरान 89 हजार से ज्यादा लोग कोरोना से संक्र’मित हो चुके है. लेकिन राहत की बात ये है कि देश के 13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में पिछले 24 घंटों में कोरोना से मौ’त नहीं हुई है. इन राज्यों में शामिल है ओडिशा, असम, लद्दाख, दमन और दीव, दादरा और नगर हवेली, नागालैंड, मेघालय, मणिपुर, त्रिपुरा, सिक्किम, लक्षद्वीप, मिजोरम, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और अरुणाचल प्रदेश. इसके अलावा इन राज्यों में कोरोना के मरीज भी बेहद कम मिल रहे हैं.

हालांकि 8 ऐसे राज्य भी हैं जहां से कोरोना के सबसे ज्यादा केस सामनेआए हैं. इन राज्यों से कोरोना के 81.42 फीसदी मरीज मिले हैं. ये राज्य हैं- महाराष्ट्र, कर्नाटक, छत्तीसगढ़, दिल्ली, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, पंजाब और मध्य प्रदेश. महाराष्ट्र में कोरोना के सबसे ज्यादा 47,827 नए मामले सामने आए. पिछले साल से लेकर अब तक का ये सबसे बड़ा आंकड़ा है.

कर्नाटक में भी ज्यादा केस
इस बीच कर्नाटक में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्र’मण के 4,991 नये मामले सामने आये. जिसके बाद प्रदेश में संक्र’मितों की संख्या दस लाख को पार कर गई. प्रदेश में महामा’री के कारण छह लोगों की मौ’त हो गयी जिसके बाद यहां म’रने वालों की संख्या बढ़ कर 12,591 हो गयी है.

24 घंटे में 714 लोगों की मौ’त
स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक देशभर में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 89,129 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 714 लोगों की मौ’त हुई है. नए मामले सामने आने के बाद देश में कुल संक्र’मित मरीजों की संख्या एक करोड़ 23 लाख 92 हजार 260 हो गई है. स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में अब तक 1 करोड़ 15 लाख 69 हजार 241 लोग रिकवर हो चुके हैं, जबकि इस समय 6 लाख 58 हजार 909 एक्टिव केस हैं.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.