Breaking News

ब्रेकिंग : देश के इस हिस्से में 6 से 14 अप्रैल तक संपूर्ण लॉकाडाउन, कलेक्‍टर ने जारी किया आदेश

दुर्ग. इस वक्‍त की सबसे बड़ी खबर छत्‍तीसगढ़ के दुर्ग (Durg) से आ रही है. कोरोना वायरस (Corona virus) से फैल रहे संक्र’मण के बढ़ते प्रकोप को रोकने के लिए दुर्ग में संपूर्ण लॉकडाउन  (lockdown) करने का ऐलान किया गया है. कलेक्‍टर ने इस बाबत आदेश जारी कर दिए हैं. वहीं, जगदलपुर से खबर है कि यहां के रमैया वार्ड को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है. मेडिकल सेवा को छोड़कर सभी प्रतिष्‍ठानों को बंद करने के निर्देश दिए गए हैं. वार्ड में अब तक 72 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिल चुके हैं. कोरोना पॉजिटिव की बढ़ती संख्या को देखते हुए कलेक्टर रजत बंसल ने वार्ड को कंटेमेंट जोन बनाने का निर्देश दिया है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.