BIHARBreaking NewsSTATE

बेरोजगारों से तेजस्वी की अपील, सरकार को नहीं है भविष्य की चिंता-जागो और संग लड़ो रे युवा भाई…

PATNA :बिहार में बढ़ते बोरगारी को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एक बार फिर बिहार सरकार पर हमला बोला है. तेजस्वी यादव ने रोजगार को लेकर बिहार के युवा से जागने और लड़ने की अपील की है. 

तेजस्वी यादव ने अपने ऑफिसियल फेसबुक अकाउंट पर लिखा कि ‘बिहार के 59% फ़ीसदी युवा बेरोज़गार है. 95% युवतियाँ बेरोज़गार है। लगभग 50% स्नातक पास युवा बेरोज़गार है. बिहार में पलायन की दर 50% है। बिहार में 16 वर्षों से एनडीए की सरकार है.काफ़ी लंबे समय से केंद्र और राज्य में एक ही गठबंधन की कथित ड़बल इंजन सरकार है लेकिन बिहार के विकास और बेरोज़गारों के सुरक्षित भविष्य लिए सिवाय ज़ुबानी खर्च के वास्तविकता में धरातल पर कुछ नहीं हुआ.’

‘नौकरी-रोजगार की तलाश में युवाओं की दो पीढ़ियाँ बर्बाद हो रही है लेकिन येन-केन-प्रकारेण सत्ता में बैठे लोगों को 60 फ़ीसदी युवा आबादी के वर्तमान और भविष्य की कोई चिंता नहीं है. सोचो, समझों, पहचानों, जागो और संग लड़ो रे..युवा भाई लोग’.

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.