Breaking NewsJAMMU & KASHMIR

नगर परिषद के ऑफिस पर आ’तंकियों का हम’ला, पुलिसकर्मी और पार्षद की मौ’त

श्रीनगर. जम्मू-कश्मीर के बारामुला जिले में आ’तंकियों ने सोमवार पर नगर परिषद के ऑफिस पर ह’मला कर दिया. इस हमले में एक पार्षद और एक पुलिसकर्मियों की मौ’त हुई है. शुरुआती जानकारी के अनुसार, बारामुला जिले के सोपोर में आतंकियों ने नगर परिषद के ऑफिस में पार्षद की बैठक चल रही थी, जिसे आतंकियों को निशाना बनाया. इस हमले में एक काउंसलर और एक पुलिसकर्मी को जान गंवानी पड़ी. वहीं कुछ अन्य लोग गंभीर रूप से घा’यल हुए हैं.

पुलिस सूत्रों ने बताया कि जैसे ही नगर परिषद के दफ्तर में पार्षदों की बैठक शुरू हुई आतंकियों ने गोलियां बरसानी शुरू कर दी. इस हमले में रेयाज अहमद नाम के एक पार्षद की मौत हो गई, जबकि एक अन्य पार्षद घायल हुआ है. वहीं दफ्तर की सुरक्षा में तैनात एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई.

इस हमले के बाद बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी घटनास्थल पर पहुंच गए और पूरे इलाके को घेरकर आतंकियों की तलाश शुरू कर दी है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.