दीपक कुमार। गायघाट।
गायघाट ।प्रखंड के लदौर पंचायत अंतर्गत रजुआ घाट पर पूल निर्माण एवं अधूरे पड़े बागमती नदी के तटबंध के निर्माण के लिए ग्रामीणों द्वारा एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जान माल बचाओ संघर्ष समिति के के संयोजक बीरेन्द्र प्रसाद यादव और संचालन रजुआ पुल निर्माण संघर्ष समिति के संयोजक डां अनिल कुमार झा ने किया। धरना को संबोधित करते हुए युवा जदयू नेता प्रभात किरण ने कहा कि रजुआ घाट पर पूल का निर्माण वर्षों से अधूरा पडा हुआ है। वर्ष 2018 में तत्कालीन विधायक महेश्वर प्रसाद यादव के पहल पर कार्य एजेंसी को ब्लेक लिस्टेड किया गया। बाद में कैबिनेट के अनुमोदन हेतु तकनीकी कारणों से पुनः निविदा नहीं हो पाया। उन्होंने कहा कि जल्द ही पूर्व विधायक महेश्वर प्रसाद यादव के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमण्डल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलकर पुल निर्माण की स्वीकृति कराई जाएगी।अध्यक्षता करते वीरेंद्र कुमार यादव ने कहा कि गायघाट में बागमती बांध को खुला छोड़ कर सरकार लोगों को बेमौत मारने में लगी है।सरकार के ये मांग जबतक रखी जाएगी तबतक ये मांगे पूरी नहीं की जाएगी। रजुआ पुलिस संघर्ष समिति के संयोजक डां अनिल कुमार झा ने बताया कि सरकारी तंत्र इस मामले में फेल है। निर्माण कार्य को लेकर अनियमितता एवं धाधंली बरती जा रही है। अधिकारियों द्वारा मनमानी तरीके से उक्त कार्य की जा रही है। इस दौरान मौके पर सीपीएम के नेता महेश दूबे, बिहार राज्य किसान सभा के अध्यक्ष ललन चौधरी, पूर्व मुखिया विमल झा, गणेशी ठाकुर, राम उद्गार राम, ब्यास जी, पैक्स अध्यक्ष, भाजपा मंडल अध्यक्ष बिकाउ यादव, मो: शाहिद, जयराम यादव, पंचायत समिति सदस्य राम भरोस राय,युवा नेता कुन्दन यादव, पंडित उमेश झा आदि लोगो ने धरना को संबोधित किया।












Leave a Reply