BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

मुजफ्फरपुर ब्रेकिंग : असम व पंजाब से लौटे दो मरीज कोरोना पॉजिटिव

जिले में नए कोरोना मरीजों के मिलने का सिलसिला जारी है। सदर अस्पताल में एंटीजन जांच के दौरान बुधवार को दो और मरीजों को पॉजिटिव पाया गया। इनमें एक मरीज रमना और दूसरा मरीज तीन कोठिया का निवासी है। एक असम से लौटा है, जबकि दूसरा पंजाब से आया है।

दोनों मरीजों के परिजनों की भी स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जांच की। जांच में परिजन निगेटिव पाए गए। इसपर अधिकारियों ने राहत की सांस ली। दोनों मरीज को दवा देकर होम आइसोलेशन में भेज दिया गया है। अब जिले में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या 10 हो गई है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि होली को लेकर बाहर से लोग लौट रहे हैं। कोरोना जांच का दायरा व गति दोनों बढ़ाई जा रही है।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.