BIHARBreaking NewsSTATE

विधानसभा घेराव से पहले राबड़ी आवास पर जुटने लगे लोग, शरीर रंग पहुंचे कार्यकर्त्ता ने की राम सूरत राय के ब’र्खास्तगी की मांग

बिहार के सियासी गलियारों में आज का दिन सुपर ट्यूजडे होने वाला है. बिहार सरकार सदन में विशेष सशस्त्र पुलिस विधेयक को पेश करने वाली है. तो राजद ने इसके विपक्ष में पहले से ही विधानसभा घेराव का एलान कर रखा है. हालाँकि राजद के विधानसभा घेराव वाले प्रदर्शन को पटना प्रशासन की ओर से इजाजत नहीं मिली है. लेकिन राजद ने दो टूक में यह कहकर सोमवार को ही अपना इरादा साफ़ कर दिया है कि पुलिस चाहे लाठी बरसाए या बुलेट वो रुकने वाले नहीं है. जाहिर है आज दिन भर इस पूरे मामले पर हलचल मची रहेगी.

इस सबके बीच आज सुबह से ही कार्यकर्ताओं की फ़ौज राबड़ी आवास पर विधानसभा घेराव के लिए पहुँचने लगी है. विधानसभा घेराव के लिए राबड़ी आवास पहुँचने वालो में महुआ विधानसभा से पहुंचे दो पार्टी कार्यकर्ताओं ने अपना भेष-भूषा ही राजद के रंग में रंग लिया है. हरे रंग में सराबोर ये कार्यकर्त्ता मंत्री सूरत राय के बर्खास्तगी की मांग कर रहे है. इसके साथी ही उन्होंने अपने शरीर पर पार्टी और विधायक मुकेश रौशन के पक्ष में नारे भी लिखवाएं है. यह पूरा घटनाक्रम दिखा रहा है कि किस तरह आज दिन भर बिहार के सियासत में उठापटक मचने वाला है. हमारी निगाहें इस पर बनी रहेंगी, तमाम अपडेट के लिए आप जुड़े रहे हमारे साथ.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.