पुणे में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए नगर निगम ने जम्बो कोविड-19 अस्पताल को फिर से खोल दिया है ताकि बेड की कमी न हो. (Photo-ANI)


जम्बो कोविड अस्पताल में सामान्य बेड्स के साथ साथ गंभीर मरीजों के लिए आईसीयू बेड्स की भी व्यवस्था की गई है. (Photo-ANI)

पुणे के मेयर ने कहा कि हमने 50 बेड खोल दिए हैं. शुक्रवार तक 500 बेड की व्यवस्था हो जाएगी. (Photo-ANI)

पुणे के मेयर ने बताया कि प्राइवेट अस्पतालों को कोविड रोगियों की संख्या में इजाफा करने के निर्देश दिए गए हैं. (Photo-ANI)

वहीं महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा कि अब तक 45 लाख लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है. रोज तीन लाख लोगों का टीकाकरण किया जा रहा है. (ANI Twitter)

टोपे ने कहा कि हम ऐसी व्यवस्था कर रहे हैं कि लोग अपने घरों के पास में ही टीकाकरण करा सकें. (सांकेतिक तस्वीर)

टोपे ने कहा कि पहले ऐसा नियम था कि सिर्फ 100 बेड वाले अस्पतालों को ही टीकाकरण की मंजूरी दी जाएगी लेकिन अब टीकाकरण उन अस्पतालों में भी हो रहा है जहां पर 20 से ज्यादा बेड हैं








Leave a Reply