Breaking News

अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच द्वारा श्री जगन्नाथ पुरी में त्रयोदशम राष्ट्रीय अधिवेशन कार्यक्रम का हुआ आयोजन

अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच द्वारा उड़ीसा ( भुवनेश्वर ) स्थित भगवान जगन्नाथ जी के धाम श्री जगन्नाथ पुरी में त्रयोदशम राष्ट्रीय अधिवेशन का कार्यक्रम रखा गया। यह कार्यक्रम तीन दिवसीय ( 19 मार्च – 21 मार्च ) तक चला । इस अवसर पर पूरे भारत की सभी शाखाओं के सदस्यों ने प्रतिनिधित्व किया। मारवाड़ी युवा मंच मुजफ्फरपुर संस्कृति शाखा से अध्यक्षा प्रीति पोद्दार , सचिव प्रियंका तुलस्यान , सोनू चमडि़या , रक्षा जालान उपस्थित रहीं। संस्कृति शाखा को उनके उत्कृष्ट कार्यों हेतु राष्ट्र द्वारा 6 पुरस्कार मिले :-

  1. सत्र 2019 -2020 – सर्वश्रेष्ठ द्वितीय महिला शाखा
  2. सत्र 2020 – 2021 – विशिष्ठ महिला शाखा
  3. सत्र 2019 -2020 – अग्रिम प्रेषण शुल्क
  4. सत्र 2020 – 2021 – अग्रिम प्रेषण शुल्क
  5. सर्वश्रेष्ठ बैनर प्रतियोगिता
  6. श्रीमती प्रीति पोद्दार – सर्वश्रेष्ठ महिला शाखा अध्यक्ष

इसके अलावा बिहार प्रांत को प्राप्त पुरस्कार :-

  1. श्रीमती राधा तुलस्यान – सर्वश्रेष्ठ प्रांतीय संयोजक
  2. श्री प्रशांत खंडेलिया – सर्वश्रेष्ठ द्वितीय प्रांतीय अध्यक्ष
  3. श्री आकाश कंदोई – सर्वश्रेष्ठ प्रांतीय सहायक मंत्री संगीता गोयनका मीडिया प्रभारी

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.