Breaking News

इस कैब ड्राइवर ने किया कुछ ऐसा, रातोंरात बना स्टार, लोग जमकर कर रहे तारीफ

आज कल ज्यादातर लोग कहीं आने-जाने के लिए कैब का इस्तेमाल करते हैं. कुछ लोगों को कैब की राइडिंग काफी अच्छी लगती है. तो कई बार उनसे शिकायत भी होती है. कुछ कैब ड्राइवर की सर्विस इतनी अच्छी होती है कि लोग तारीफ करते नहीं थकते. इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर भी उनकी चर्चा जमकर होती है. इसी कड़ी में एक और कैब ड्राइवर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ. लोग उसकी काफी तारीफ कर रहे हैं. आखिर तारीफ उसकी तारीफ क्यों ना हो, क्योंकि, उसने जो काम किया वह वाकई में दिल जीतने लायक है. आइए, जानते हैं क्या है पूरा मामला?

कैब ड्राइवर का नाम है सरवन कुमार और वह उबर कैब सर्विस में काम करता है. बताया जा रहा है कि कोलकाता एयरपोर्ट से वह एक सवारी को लेकर चला था. लेकिन, पैसेंजर उस कैब में कई अहम सामान भूल गए. लेकिन, सरवन ने ईमानदारी दिखाते हुए सारा सामान वापस लौटा दिया है. पत्रकार अभिजीत मजूमदार ट्विटर पर सरवन कुमार की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ‘ मैंने कैब में अपना बैग छोड़ दिया था. इसमें मेरी मैकबुक, कुछ नकदी, चाबियां और किताबें थी. मैंने ड्राइवर को फोन मिलाया. आधी रात को दोबारा वह मेरे घर पर आया और सारे सामान मुझे लौटा दिए’. इस ट्वीट में उन्होंने ड्राइवर की एक तस्वीर भी शेयर की.

सोशल मीडिया पर छाया कैब ड्राइवर

अब यह पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. लोग उस ड्राइवर की जमकर तारीफ कर रहे हैं. कुछ लोगों का कहना है कि हम सरवन की ईमानदारी के कायल हो गए हैं. वहीं, कुछ यूजर्स का कहना है कि हमें सरवन की ईमानदारी पर गर्व है.

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.