BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

बिहार दिवस पर CM नीतीश ने कोरोना से किया सावधान; गायघाट में BDO ने दीं शुभकामनाएं

दीपक कुमार। गायघाट

बिहार दिवस समारोह के अवसर पर सोमवार को मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार वीडियो कॉन्‍फ्रेंसिंग के जरिए जनता से वर्चुअल संवाद किया। इसके पहले राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार राज्‍यपाल फागू चौहान नेता प्रतिपक्ष तेजस्‍वी यादव एवं राबड़ी देवी ने जनता को बधाई व शुभकानाएं दी हैं।

इस अवसर पर गायघाट प्रखंड मुख्यालय में अत्याधुनिक लाईट से सजाया गया था। बीडीओ डां विमल कुमार ने बताया कि 2021 साल 1912 के 22 मार्च को बिहार की स्‍थापना बंगाल से अलग करके की गई थी। इसके 109 वर्ष पूरे होने पर सोमवार को बिहार दिवस समारोह का वर्चुअल आयोजन ज्ञान भवन में किया गया। मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार इस समारोह से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े। उन्‍हाेंने कहा है कि नई पीढ़ी को बिहार के गौरव से अवगत कराना जरूरी है। साथ ही उन्‍होंने बिहार में कोरोनावायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों को लेकर लोगों को सावधान किया। बिहार दिवस काे लेकर राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य के लोगों को शुभकामनाएं दीं। इसके पहले राज्‍यपाल फागू चौहान, मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार तथा नेता प्रतिपक्ष तेजस्‍वी यादव सहित अनेक नेताओं व जनप्रतिनिधियों ने भी जनता को बिहार दिवस की बधाई व शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.