Breaking NewsUTTARAKHAND

हरिद्वार कुंभ में कोरोना का ख’तरा

दिल्ली. उत्तराखंड के हरिद्वार में होने वाले महाकुंभ-2021 में कोरोना संक्रमण फैलने का खतरा है. इस बड़े खतरे को भांपते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने उत्तराखंड सरकार को आगाह किया है. केंद्र सरकार में स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने उत्तराखंड के चीफ सेक्रेटरी को रविवार को चिट्ठी लिखकर सचेत किया कि हरिद्वार कुंभ में कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है. जितना टेस्ट हरिद्वार में फिलहाल ही रहा है वो नाकाफी है.

कुंभ मेले को देखते हुए केंद्र सरकार ने उत्तराखंड की बीजेपी सरकार को कई सलाह दी है. केंद्र की तरफ से भेजी गई चिट्ठी में कहा गया है कि कुंभ मेले के दौरान उच्च स्तरीय सेंट्रल टीम के सुझाए गए उपायों को अमल में लाना सुनिश्चित करें. 12 राज्यों से पिछले कुछ वक्त में कोरोना के अच्छे खासे मामले आए हैं. कुंभ में कोरोना प्रभावित राज्यों से भी श्रद्धालु आ सकते हैं. सेंट्रल टीम के मुताबिक रोजाना 10-20 श्रद्धालु और 10-20 आम लोग वहां पॉजिटिव हो रहे हैं.

फ्रंटलाइन कार्यकर्ताओं की हो जांच

केंद्र सरकार की तरफ से कहा गया है कि इमर्जेंसी ऑपरेशनल सेंटर के जरिये सांस संबंधी बीमारियों या इसके लक्षणों की निगरानी की जाए. सभी इलाकों में कोरोना टेस्टिंग की संख्या बढ़ाई जाए. जहां कोरोना मामलों की संख्या बढ़ने की आशंका हो, उन जगहों की विशेष निगरानी की जाए. केंद्र की तरफ से भेजी चिट्ठी में कहा गया है कि कुंभ स्नान के पहले और बाद में फ्रंटलाइन कार्यकर्ताओं की सिलसिलेवार जांच हो. अगर मामले बढ़ते हैं तो जेनोमिक सीक्वेंसिंग के लिए एनसीडीसी से तालमेल कर सैंपल भेजें.

देश में रोज टूट रहे हैं कोरोना के रिकॉर्ड

रविवार को देश में 43,846 नए मामले सामने आए. 24 घंटों में आने वाले मामलों में ये पिछले साल 26 नवंबर के बाद अब तक के सबसे बड़ा आंकड़ा है. 26 नवंबर को 44,489 केस दर्ज हुए थे. रविवार को केंद्र सरकार की तरफ से दिए गए आंकड़ों में से कोरोना से होने वाली मौत के मामले भी चिंता बढ़ा रहे हैं. रविवार यानी 21 मार्च को देश में 24 घंटे के दौरान 197 लोग कोरोना की चपेट में आकर जाना गवां बैठे. इस तरह एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 3 लाख से ज्यादा हो गई है, जबकि अब तक आए कुल मामलों की तादाद 1,15,99,130 है. देशभर में अब कोरोना के चलते 1,59,755 लोग अपनी जान गवां चुके हैं.वहीं अब तक 1,11,30,288 लोग कोरोना संक्रमित होने के बाद ठीक हो चुके हैं.

महाराष्ट्र में है भयंकर हालात

देश के कई राज्यों में कोरोना के केस बढ़ रहे हैं, लेकिन जिस तरह से महाराष्ट्र में मामले बढ़ रहे हैं वो सबकी समझ से परे है. पिछले 24 घंटे के दौरान आए 61.8 फीसदी केस अकेले महाराष्ट्र में हैं, जबकि कुल मौ’त में से 46.7 फीसदी मौ’त महाराष्ट्र से सामने आए हैं. रविवार को जो केंद्र सरकार ने आंकड़े दिए उसके मुताबिक पिछले 24 घंटे में महाराष्ट्र में 27126 नए केस आए. पंजाब में 2578, केरल में 2078, कर्नाटक में 1798 और गुजरात में 1565 मामले सामने आए. कोरोना से मौ’त के मामले में भी महाराष्ट्र सभी राज्यों से अव्वल है. महाराष्ट्र में कोरोना के कारण 92 मौतें हुई हैं. पंजाब में 38, केरल में 15, छत्तीसगढ़ में 11 और तमिलनाडु में 8 लोगों ने अपनी गंवाई है.

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.