दीपक कुमार ।गायघाट
गायघाट। एसएसपी के निर्देश पर गायघाट पुलिस ने फिर देशी शराब के संग आधा दर्जन लोगों को गि’रफ्तार किया है। बताया जाता है कि जारंग टेकुना स्थित ईट भट्ठा के समीप पुलिस ने छापेमारी कर ‘कारवाई की हैं। गिरफ्तार किए गए दो लोग धंधेबाज बताया जा रहा है।जिसके पास से 5 लीटर देशी चुल्लाई शराब बरामद की गई है।उसकी पहचान थलवाड़ा निवासी मनोज सहनी और राजेश सहनी के रूप में हुई है। वही चार लोग पियक्कड़ बताएं गया है।जिसकी पहचान टेकुना के प्रितम मांझी, हथौड़ी थाना क्षेत्र के बलुआहा निवासी नागेन्द्र सहनी वहीं पियर थाना क्षेत्र के बैंगरा निवासी शंभु मांझी एवं जंगलीया मांझी के रूप में हुई है।थानाध्यक्ष नरेन्द्र कुमार ने बताया कि लगातार देशी चुल्लाई शराब कारोबारी के गिरफ्त’री के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है ।अभियान चलाकर अलग अलग जगहों से छापेमारी कर शराब भट्ठियों को धवस्त किया जा रहा है। छापेमारी लगातार जारी है।









Leave a Reply