मुंबई: महाराष्ट्र (Maharashtra) में एंटीलिया केस और मनसुख हिरेन की मौत (Mansukh Hiren De’ath Case) के मामले ने सूबे का सियासी पारा एक बार फिर गर्मा दिया है. इस बीच मुंबई (Mumbai) के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह (Parambir Singh) ने महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख (Anil Deshmukh) पर गंभी’र आ’रोप लगाए हैं. परमबीर सिंह ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री को जो चिट्ठी लिखी है उसमें कहा गया है कि अनिल देशमुख हर महीने 100 करोड़ रुपये मांगते थे. पत्र में उन्होंने ये भी लिखा है कि सचिन वझे (Sachin Vajhe) को अनिल देशमुख ने ही आदेश दिया था.
100 करोड़ महीना वसूली का टारगेट: परमबीर सिंह
परमबीर सिंह ने सीएम उद्धव ठाकरे को लिखी चिठ्ठी में कहा, ‘सचिन वझे को अनिल देशमुख ने वसूली करने को कहा था. सचिन वझे ने खुद मुझे इस बारे में बताया था.’ परमबीर सिंह ने चिट्ठी में आरोप लगाया कि अनिल देशमुख ने सचिन वाझे को कई बार उनके सरकारी निवास पर बुलाया था और हर महीने 100 करोड़ की वसूली का टारगेट दिया था. आरोप के मुताबिक, ‘देशमुख ने वाझे से ये कहा था कि मुंबई में 1750 बार और रेस्टारेंट हैं. हर एक से दो तीन लाख रुपए महीना वसूला जाए तो 50 करोड़ बन जाते हैं बाकि रकम अन्य जगह यानी सोर्स से वसूली जा सकती है.’
सांसद सुसाइड केस में भी बनाया दबाव
परमबीर सिंह ने चिट्ठी में दादरा नगर हवेली के सांसद मोहन डेलकर के सु’साइड केस में भी दबाव डालने का आरोप लगाया. परमबीर सिंह के आ’रोपों के मुताबिक गृहमंत्री अनिल देशमुख पहले दिन से ही चाह रहे थे कि खुदकु’शी के लिए उकसाने का मामला दर्ज हो. परमबीर सिंह ने इस मामले में ये लिखा, ‘मेरी राय थी कि अगर किसी तरह का खुदकु’शी के लिए उकसाने का काम हुआ भी है तो ये मामला मुंबई की बजाय दादरा नगर हवेली में दर्ज होना चाहिए.’
गृह मंत्री की सफाई
इस बीच राज्य के गृह मंत्री देशमुख ने आ’रोपों से इनकार किया है. उन्होंने ट्वीट करके इन आरोपों को बेबुनियाद करार दिया है. देशमुख ने लिखा कि संबंधित मामलों में खुद को बचाने के लिए ये भ्रामक आरो’प लगाए गए हैं.
बीजेपी ने मांगा इस्तीफा
ताजा घटनाक्रम के बीच सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) ने इस पूरे घटनाक्रम को लेकर अनिल देशमुख के इस्तीफे की मांग की है. फडणवीस ने कहा, ‘महाराष्ट्र में शायद ये ऐसा पहला मामला हो जब किसी बड़े पुलिस अधिकारी ने सीएम को इतने गं’भीर आ’रोप लगाते हुए चिठ्ठी लिखी हो, ऐसे में परमबीर सिंह के ये खुलासे जिलेटिन की छड़ों से भी ज्यादा वि’स्फोटक हैं. इसलिए फौरन देशमुख को पद से हटाने के साथ पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए’
नार्को टेस्ट की मांग
गृहमंत्री अनिल देशमुख के वसूली के आरोप और देशमुख की सफाई के बाद बीजेपी सांसद मनोज कोटक का आया बयान है. उन्होंने कहा, ‘ये एक्सटॉर्शन की सरकार है इस चिट्ठी से ये सच सामने आया है. इसलिए देशमुख, परमबीर सिंह और सचिन वझे तीनों का नारको टेस्ट होना चाहिए.’









Leave a Reply