पटना सहित बिहार के 20 जिलों में आज यानी शनिवार और कल यानी रविवार को गरज के साथ बारिश की स्थिति बन सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना की ओर से येलो अलर्ट जारी किया गया है। कुछ जिलों में 30 से 40 किमी की रफ्तार से आं’धी की स्थिति बनने के आसार है। हालांकि मौसम विभाग का कहना है कि बारिश की तीव्रता बहुत अधिक नहीं होगी।
प्री-मानसून सीजन में थंडरस्टॉर्म की स्थिति बनना सामान्य प्रक्रिया है। बारिश के बाद सूबे के शहरों के तापमान में एक से दो डि’ग्री गि’रावट के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार पूर्वी बंग्लादेश की ओर से चक्रवाती परिसंचरण की स्थिति बनी हुई है। हालांकि मध्य प्रदेश की ओर से बने मौसमी सिस्टम की वजह से सूबे में आंधी पानी की यह स्थिति बनने की बात कही जा रही है।
इन जिलों के लिए जारी हुआ है येलो अ’लर्ट
पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, बेगूसराय, लखीसराय, नवादा, बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, जहानाबाद अरवल, किशनगंज, सुपौल, मधेपुरा, सहरसा, अररिया और पूर्णिया जिलों में गरज तड़क के साथ बारिश की स्थिति बन सकती है। इन जिलों में एक दो जगहों पर शनिवार सुबह से लेकर दोपहर बाद तक आंधी पानी के आसार है। इन जिलों के लिए येलो अ’लर्ट जारी कर लोगों को सचेत किया गया है।
पारे में आंशिक गि’रावट
शुक्रवार को सूबे के कुछ शहरों के अधिकतम तापमान में आंशिक गिरावट दर्ज की गई। पटना का पारा भी डेढ़ डिग्री नीचे आया। भागलपुर में गर्मी की स्थिति बनी हुई है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 36.3 डिग्री दर्ज किया गया। पूर्णिया में अधिकतम पारा सामान्य के आसपास रहा।
ऐसा रहा प्रमुख शहरों का पारा
शहर अधिकतम न्यूनतम
पटना 34.6 20.6
गया 34.2 17.6
भागलपुर 36.3 20.8
पूर्णिया 33.4 19.2









Leave a Reply