Coronavirus Cases in India: देश में कोरोना वायरस (COVID-19 in India) से संक्र’मित मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है. कोरोना (Corona) का ग्राफ हर दिन नए रि’कॉर्ड बना रहा है. महाराष्ट्र में बेकाबू कोरोना के आंकड़े डराने लगे हैं. राज्य में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 25,833 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 58 मरीजों को जान चली गई है. स्वास्थ्य मंत्रालय (Health Ministry) की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, कोरोना के नए मामले सामने आने के बाद देश में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या एक करोड़ 15 लाख 14 हजार 331 हो गई है. पिछले 24 घंटे में कारोना वायरस संक्रमण के 39,726 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 159 लोगों की मौ’त हुई है.
स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में अब तक 1 करोड़ 10 लाख 83 हजार 679 लोग रिकवर हो चुके हैं, जबकि इस समय 2 लाख 71 हजार 282 एक्टिव केस हैं. पिछले 24 घंटे में हुई मौतों के बाद देश में मृ’तकों की संख्या बढ़कर अब 1 लाख 59 हजार 370 हो गई है. आईसीएमआर के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटे के अंदर 10,57,383 कोरोना जांच की गई है.

महाराष्ट्र में गुरुवार को कोरोना वायरस संक्र’मण के 25,833 नए मामले सामने आए जो पिछले साल मार्च से रोजाना के सबसे अधिक मामले हैं. इन नए मरीजों को मिलाकर राज्य में संक्र’मण के मामलों की कुल संख्या बढ़कर 23,96,340 हो गई है. गुरुवार को 58 मरीजों की मौत हो जाने के बाद राज्य में अबतक 53,138 लोग इस वायरस के चलते अपनी जान गंवा चुके हैं. रोजाना 24,886 मामलों का रिकॉर्ड पिछले साल 11 सितंबर को सामने आया था. राज्य में कोविड-19 की दूसरी लहर की शुरुआत हो चुकी है. इस दौरान 12,764 मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी दी गई, जिससे स्वस्थ हुए लोगों की कुल संख्या 21,75,565 हो गई है. राज्य में इस समय 1,66,353 मरीज उपचाराधीन हैं.
दिल्ली में कोरोना के 607 नए मामले सामने आए
दिल्ली में गुरुवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 607 नए मामले सामने आए जो कि पिछले लगभग ढाई महीने में प्रतिदिन सामने आने वाले मामलों की सबसे ज्यादा संख्या है. स्वास्थ्य विभाग की ओर से बताया गया है कि एक और मरीज की मौत हो गई, जिसके बाद मृतकों की संख्या 10,949 पर पहुंच गई है. बुलेटिन के अनुसार उपचाराधीन मरीजों की संख्या 2,924 हो गई है जो एक दिन पहले 2,702 थी. दिल्ली में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 6,45,632 हो गए हैं और अब तक 6.31 लाख लोग ठीक हो चुके हैं.
गुजरात में कोरोना के 1,276 नए केस मिले
गुजरात में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1,276 नए मामले सामने आए, जिसके बाद कुल मामले बढ़कर 2,82,449 हो गए. स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक राज्य में केवल दो सप्ताह के भीतर संक्रमण के प्रतिदिन सामने आने वाले मामले 480 से बढ़कर 1200 से अधिक हो गए हैं. इस बीच, मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने उनकी सरकार लॉकडाउन लगाने पर विचार नहीं कर रही है. कोविड-19 से अहमदाबाद में दो और सूरत में एक और मरीज की मौत हो गई जिसके बाद राज्य में महामारी से संबंधित मृतकों की संख्या 4,433 हो गई है.








Comment here