BIHARBreaking NewsSTATE

BREAKING : बेनीबाद में NH पर अज्ञात वाहन की ठोकर से महिला की मौत, जांच में जुटी हैं पुलिस

दीपक कुमार। गायघाट

गायघाट। दरभंगा मुजफ्फरपुर एनएच पिरौछा चौक के समीप एनएचएआई में सफ़ाई के सड़क सफ़ाई कर रही महिला को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। जिसकी मौत मौके पर ही हो गई। बताया जाता है कि मृतका मैठी टोल में कार्यरत एनएच किनारे सड़क सफ़ाई करने का काम करतीं थीं। गुरूवार की देर शाम अज्ञात ने उसे कुचल दिया।घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। लेकिन सभी ने इसकी पहचान नहीं की।उसके बाद एनएचएआई में कार्य रहे एक सहायक महिला ने ही इसकी पहचान की है। ओपी प्रभारी राराजकुमार ने बताया कि सड़क दुर्घटना में महिला की मौत हो गई है ।मृत महिला सरफुद्दीनपुर निवासी बताई जा रही है। इसके लिए टोल प्रबंधक ने संपर्क किया जा रहा है। पता लगाने का प्रयास जारी है।पहचान होतेसुजान ही मृतक के परिजनों को सूचना दे दी जाएगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.