दीपक कुमार। गायघाट
गायघाट। प्रखंड में पीएम आवास कार्य में तेजी लाने को लेकर गुरूवार को प्रखंड कार्यालय में डां विमल कुमार की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। जिसमें सभी पंचायतों के इंदिरा आवास सहायक सहित अन्य कर्मी मौजूद थे।
बीडीओ ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत सरकार का जो लक्ष्य है प्रत्येक को पक्का आवास दिया जाएगा। इसके आलोक में वैसे लाभुकों को जिनका लिस्ट सूची में दिया गया है। फिर भी वे पक्का मकान बनाने में कोताही बरत रहे तो वैसे लाभुकों को जागरूक करते हुए उन्हें मकान बनाने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने आवास योजना में छूटे लाभुकों के नाम को जोड़ने का भी निर्देश दिया। वहीं पीएम आवास योजना के अंतर्गत जो लाभुक मकान निर्माण कार्य में जुटे हुए हैं वैसे लाभुकों के निर्मित हो रहे मकान का शत प्रतिशत जांच किया जाए। इसके अलावे दिए गए टारगेट 18-19 और 19-20 के सत्र को अभिलंव पूरा करने का निर्देश आवास सहायकों को दिया। उन्होंने बैठक में लोगो से करते हुए हर सप्ताह टारगेट में 5 प्रतिशत की बढ़ोतरी करने की भी बात कही। वहीं कुछ पंचायत में कार्य धीमी गति होने के कारण मौके पर बीडीओ ने आवास सहायक सहित अन्य कर्मियों को फटकार लगाते हुए कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया।जानकारी के अनुसार बता दें कि पंचायत में आवास सहायक के विरूद्ध मनमानी एवं वसूली की शिकायत लगातार विभाग को मिल रही है। इस पर सभी आवास सहायक सतर्क रहें ‘अन्यथा दोषी पाए जाने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।








Leave a Reply