BIHARBreaking NewsSTATE

पटना में घर बनाने का सपना हो तो जाने कहां है जमीन का क्या रेट, इन इलाकों की सबसे अधिक मांग

पटना. हर किसी का सपना होता है कि उसका एक अपना घर हो. बात अगर बिहार की राजधानी पटना की करें तो पिछले कुछ सालों में पटना शहर और इसके अगले-बगल के इलाके तेजी से विकसित हो रहे हैं, जहां लोग जमीन खरीद रहे हैं. अगर आपका भी सपना पटना में घर बनाने का है तो हम आपको बताने जा रहे हैं कि पटना के कौन-कौन से इलाके तेजी से विकसित हो रहे हैं और किन इलाकों का सर्किल रेट क्या है.

राजधानी पटना में यूं तो जमीन खरीदना हमेशा से महंगा रहा है, पर सरकार द्वारा पटना के अगल-बगल के इलाकों में सुविधायें बढ़ाने और चौड़ी सडकों के निर्माण के बाद पटना शहर के बाहरी इलाकों में तेजी से घरों का निर्माण शुरू हुआ है. पटना में गांधी मैदान से सगुना मोड़ तक का इलाका सबसे पॉश इलाकों में गिना जाता है. पटना के मुख्य शहर के अलावा खगौल, दानापुर, बिहटा, गया रोड का इलाका, संपतचक, गौरीचक, धनरुआ, जीरो माइल का इलाका और फतुहा रोड के इलाके में आने वाले मौजा में जमीनों की बिक्री तेजी से बढ़ रही है. ये सभी इलाके तेजी से विकसित हो रहे हैं और लोग अपने घर के लिए जमीन की रजिस्ट्री करवा रहे हैं.

जानिए पटना के मुख्य इलाकों का सर्किल रेट

पटना के मुख्य इलाके (जो पॉश इलाकों में आते हैं) में अगर यहां जमीन लेने की सोच रहे हैं तो यहां की कीमत पहले जान लीजिए. सभी कीमतें प्रति कट्ठा के हिसाब से दी गई हैं. डाकबंगला में 1.3 से 1.4 करोड़, फ्रेजर रोड 1.2 से 1.3 करोड़, एग्‍जीबिशन रोड 1.2 करोड़ 1.3 करोड़, गोला रोड मुख्य सड़क 50 लाख से 60 लाख, सगुना मोड़ से खगौल स्टेशन 82 लाख से 90 लाख, गोला रोड ब्रांच रोड 25 लाख से 40 लाख, आशियाना रोड 33 लाख से 45 लाख, बेउर 30 लाख से 40 लाख, अनिसाबाद 40 लाख से 60 लाख और जगदेवपथ इलाके में 50 से 70 लाख की दर है.

पटना से सटे बाहरी इलाकों का सर्किल रेट

पटना से सटे बाहरी इलाकों की आज सबसे ज्यादा डिमांड है. यहां पर लोग तेजी से घर बनाने के लिए जमीन खरीद रहे हैं. बिहटा में नया एयरपोर्ट की घोषणा और एलिवेटेड रोड बनने के बाद जमीन की मांग तेजी से बढ़ी है.

बिहटा इलाके में विभिन्न मौजा का सर्किल रेट प्रति डिसिमिल

सिकंदरपुर मौजा- 2.70 लाख से 1.68 लाख, देवकुली- 1.80 से 1.68 लाख, सदिसोपुर- 1.89 से 1.44 लाख, कन्हौली- 1.88 से 1.44 लाख, विसंभारपुर- 1.44 से 1.12 लाख, शिवाला से सदीसोपुर 10 से 20 लाख प्रति कट्ठा, नेउरा से सदीसोपुर भीतरी इलाका 5 से 12 लाख, दानापुर इलाके में रेट प्रति डीसमील, बड़ी खगौल में 4.5- 4 लाख, सवाजपुरा पूर्वी मोड़ – 5. 0- 4.0 लाख, सवजपुरा पश्चमी इलाका- 5.0- 4.0 लाख

फतुहा के विभिन्न मौजों का रेट

गोविंदपुर दरिया मौजा में मुख्य सड़क पर आवासीय जमीन 4 लाख रुपए, जबकि ब्रांच रोड में 2.24 लाख प्रति डिसमिल है. इसी तरह मुख्य सड़क और ब्रांच रोड में नियाजीपुर 90 हजार, रामजीचक में 56 हजार से 38 हजार, वारिशपुर में 1 लाख 12 हजार जबकि ब्रांच रोड में 60 हजार रुपये प्रति डिसीमल है. गया रोड इलाके का रेट धनरुआ में 1.62- 1.20 लाख, रूपसपुर में 1.21 – 96 हजार, मोस्तफ़ापुर में 405090- 32 हजार है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.