Breaking NewsENTERTAINMENT/FILM

अक्षय कुमार ने अयोध्‍या में क‍िया ‘रामसेतु’ का शुभारंभ, ट्वीट कर कहा ‘जय श्री राम’

अक्षय कुमार (Akshay Kumar) अपनी आने वाली फिल्‍म ‘राम सेतु’ (Ram Setu) की शूटिंग के लिए अपनी लीडिंग लेडी जैकलीन फर्नांडीज (Jacqueline Fernandez) और नुशरत भरूचा के साथ अयोध्‍या (Ayodhya) पहुंच गए हैं. यहां से अक्षय कुमार ने अपनी फिल्‍म के मुहूर्त की पहली फोटो शेयर की है. अपनी फिल्‍म के मुहूर्त के साथ ही अक्षय उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्‍यनाथ (CM Yogi Adityanath) से मुलाकात भी करने वाले हैं. इसके अलावा अक्षय श्री रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चम्पत राय और ट्रस्टी अनिल मिश्र से मुलाकात भी करेंगे.

अक्षय ने पूजन करते पंडितों और श्री राम दरबार की तस्‍वीर शेयर करते हुए ल‍िखा, ‘आज श्री अयोध्या जी में फ‍िल्‍म “रामसेतु” के शुभारंभ पर भगवान श्री राम का आशीर्वाद प्राप्त हुआ. जय श्री राम!’

Akshay Kumar, Ayodhya, Rama, Ram Setu
फोटो साभार : @akshaykumar/Twitter


श्री रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्‍यों और अक्षय कुमार के बीच होने वाली ये मुलाकात लगभग 15 मिनट की होगी और इसमें राम मंदिर निर्माण और रामजन्मभूमि परिसर में होने वाले अन्य निर्माण पर होगी चर्चा. वहीं अक्षय कुमार राम जन्मभूमि परिसर में राम लला के सामने रामसेतु फिल्म का करेंगे मुहूर्त करेंगे. अक्षय रामजन्मभूमि परिसर जाकर रामलला के दर्शन और पूजन भी करेंगे.

Akshay Kumar, Jacqueline Fernandez, Ayodhya
(Photo-Viral Bhayani)


‘रामसेतु’ फिल्म का निर्देशन अभिषेक शर्मा कर रहे हैं. इस फिल्म की शूटिंग भगवान राम की जन्मभूमि अयोध्या में होनी है. इस फिल्म की रिलीज डेट फिलहाल साल 2022 दिवाली है. अक्षय के अनुसार उनकी फिल्‍म ‘राम सेतु’ भूतकाल, वर्तमान और भविष्य की जनरेशन के बीच की कड़ी है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.