BIHARBreaking News

मंत्री रामसूरत राम के बचाव में उतरे CM नीतीश कुमार, दिया बंटवारे का तर्क

Patna: Nitish Kumar on Ramsurat Ram बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज प्रधानमंत्री के साथ हुई सीएम की बैठक में भाग लिया. बैठक के बाद सीएम ने कहा, ‘पीएम के साथ मीटिंग हुई है. बिहार में वैसी स्थिति नहीं है. बिहार में टेस्ट का काम तेज होगा. 70 हजार जांच हो रही है. हमें सचेत रहना है. बिहार के लोग सब जगह रहते हैं. बाहर से आते हैं. इन लोगो को देखना और जज करना है. उन्होंने कहा कि स्कूल बंद नहीं होगा, वो चलता रहेगा. लोगों को होली के स्तर पर सजग रहना होगा.’

वहीं, मंत्री रामसूरत राम पर सीएम नीतीश ने कहा, ‘रामसूरत राय पर अनावश्यक बवाल हुआ है. मंत्री ने सदन में अपनी राय रख दी. मंत्री ने पहले ही कह दिया था कि उनका बंटवारा हो चुका है. जबकि मंत्री सम्राट चौधरी के विधानसभा स्पीकर को उंगली दिखाने पर सीएम ने कहा, ‘कल हम सभी फिर बैठेंगे. मामले की समीक्षा करेंगे. जो कुछ हुआ वो आगे न हो ऐसी कोशिश करेंगे. सदन की कार्यवाही की समीक्षा करेंगे. सबकी अपनी जिम्मेवारी है.’

इधर, राज्य में कानून-वयवस्था के सवाल पर उन्होंने कहा कि लॉ एंड आर्डर का मामला हो या शराबबंदी के मामला हो सब पर हम लगातार काम कर रहे हैं. शराबबंदी पर सबको सजग होना होगा. कोई भी व्यक्ति मामले में शामिल होने पर किसी को बख्शा नहीं जाएगा. बाहर से भी लोग पकड़े जा रहे हैं.

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.