BIHARBreaking NewsSTATE

बिहार में स्कूल-कॉलेज बंद नहीं होंगे : CM बोले- राज्य में कोरोना सं’क्रमण की स्थिति महाराष्ट्र तथा अन्य राज्यों जैसी नहीं

महाराष्ट्र समेत देश के कई राज्यों में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं। इसी को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को मुख्यमंत्रियों के साथ वर्चुअल (ऑनलाइन) मीटिंग की। इसमें बिहार के CM नीतीश कुमार भी शामिल हुए। मीटिंग के बाद नीतीश कुमार ने मीडिया से बात की। कहा कि प्रधानमंत्री के साथ महत्वपूर्ण बैठक हुई है। कोरोना संक्रमण के मामले में बिहार के लिए यह अच्छी बात है कि यहां वैसी स्थिति नहीं है, जैसी महाराष्ट्र तथा अन्य राज्यों में है।

CM ने कहा कि हम हर दिन रात 9 बजे रोज का डाटा देखते हैं और उसकी समीक्षा करते हैं। यह भी कहा कि बिहार में स्कूल-कॉलेज पहले की तरह चलेंगे, इसको रोकने की जरूरत नहीं है। मुख्यमंत्री ने एक तरह से स्पष्ट कर दिया है कि स्कूल-कॉलेजों को बंद करने की जरूरत नहीं है क्योंकि बिहार में स्थिति फिलहाल ठीक है।

CM ने कहा कि होली में जो लोग बाहर से अपने घर आ रहे हैं उसकी प्रतिदिन मॉनिटरिंग हो रही है। मैं खुद सब पर नजर रख रहा हूं। मैंने 2 दिन बाद एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है। उन्होंने कहा कि हम टेस्ट का काम फिर से बढ़ा रहे हैं। 70000 तक हर दिन टेस्ट का लक्ष्य रखा गया है और यह कोशिश है कि ज्यादा से ज्यादा जांच RT-PCR से हो। बिहार में वैक्सीनेशन का काम भी तेजी से हो रहा है, सब को प्रेरित किया जा रहा है। हम सबको सचेत रहने की जरूरत है।

मुख्यमंत्रियों के साथ वर्चुअल मीटिंग में प्रधानमंत्री ने कहा कि महाराष्ट्र, केरल, पंजाब और मध्यप्रदेश में कोरोना के मामले काफी तेजी से बढ़ रहे हैं। हमें इसे रोकने के लिए तेजी से काम करना होगा। उन्होंने जांच प्रक्रिया को और तेज करने पर जोर दिया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.