BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

मुजफ्फरपुर : दाउदपुरकोठी सहित कई इलाकों में सात घंटे गुल रहेगी बिजली

शहर के अलग-अलग इलाकों में गुरुवार को सात घंटे बिजली गुल रहेगी। एमआईटी पावर सब स्टेशन (पीएसएस) से जुड़े इलाकों की बिजली आपूर्ति सुबह 10 से शाम पांच बजे तक बंद रहेगी। इसमें दाउदपुरकोठी, पुलिस लाइन, आवास नगर, चाणक्यापुरी व आसपास के इलाके शामिल हैं। ट्रांसफॉर्मर बदलने के कारण आपूर्ति बाधित रहेगी। वहीं, माड़ीपुर पीएसएस के रेवा फीडर की बिजली गुरुवार रात 10 से शुक्रवार सुबह पांच बजे तक बंद रहेगी। गर्मी बढ़ने के साथ मेंटेनेंस के लिए हर दिन अलग-अलग इलाकों की बत्ती गुल किए जाने से लोग परेशान हो रहे हैं। खासकर पानी के लिए लोगों को भारी परेशानी झेलनी पर रही है।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.