शराब प्रकरण में पटना से लेकर मुजफ्फरपुर तक मचे सियासी घमासान के बीच मुजफ्फरपुर पुलिस ने भूमि सुधार एवं राजस्व मंत्री रामसूरत राय के भाई हंसलाल राय समेत 10 आ’रोपितों की गि’रफ्तारी वारंट के लिए कोर्ट में अर्जी दाखिल कर दी है। कुछ दिन पूर्व की इस पुलिसिया का’र्रवाई की जानकारी बुधवार को एसएसपी जयंतकांत ने दी।
एसएसपी ने बताया कि हंसलाल राय समेत 10 आरो’पितों की गिर’फ्तारी वारंट के लिए पुलिस की ओर से विशेष उत्पाद कोर्ट में अर्जी दाखिल की गई है। जांच में पुलिस द्वारा मामला सत्य पाने जाने पर मंत्री के भाई व अन्य फरार आरो’पितों की गिर’फ्तारी के लिए का’र्रवाई तेज की गई है। विशेष कोर्ट से वारंट की मंजूरी मिलते ही पुलिस आ’रोपितों की गिर’फ्तारी के लिए छापेमा’री करेगी। बता दें कि कई दिनों से विधानसभा से लेकर मुजफ्फरपुर तक विपक्षी पार्टियों की ओर से इस मुद्दे पर हंगा”मा किया जा रहा है।
अबतक पांच हुए हैं गि’रफ्तार
थानेदार राजेश रंजन ने बताया कि आठ नवंबर 2020 की रात 12 बजे बोचहां थाना पुलिस ने स्थानीय अर्जुन मेमोरियल स्कूल परिसर में छापेमारी कर एक ट्रक व चार पिकअप वैन पर लोड 816 कार्टन श’राब जब्त की थी। इसमें तीन लोगों जेल भेजे गये थे। 15 के खिलाफ एफआईआर दर्ज करायी गई। दो बाद में पकड़े गए। हंसलाल को स्कूल परिसर का मालिक बताते हुए एफआईआर करायी गई। छापेमा’री के बाद हंसलाल राय ने अग्रिम जमानत लेने के लिए विशेष कोर्ट में अर्जी दाखिल की थी। सुनवाई के बाद कोर्ट ने अर्जी को खारिज कर दिया। इसके बाद उसने हाईकोर्ट का रूख किया।








Leave a Reply