

मंगलवार की रात लगभग 01 बजकर 12 मिनट के लगभग रामप्रसाद चौक की तरफ से एक चार पहिया वाहन में सवार अप’राधी उतरे और एटीएम से कुछ दूर आगे गाड़ी लगाई। गाड़ी से लगभग आधा दर्जन अ’पराधी उतरे। कुछ अ’पराधी एटीएम में घु’से और कुछ एटीएम के अगल-बगल फैल गए। कुछ देर बाद फिर से गाड़ी में तीन-चार अप’राधी बैठे और गाड़ी को बैककर एटीएम के पास ले गए। गाड़ी को वापस मो’ड़कर रामप्रसाद चौक की तरफ निकल गए। लगभग 15 मिनट बाद दोबारा गाड़ी वापस आई और कुछ देर इंतजार करने के बाद एटीएम के पास गई। अप’राधियों ने एटीएम उखा’ड़कर रामप्रसाद चौक की तरफ भाग निकले।

एटीएम उ’खाड़कर गाड़ी में ला’दने की पूरी घट’ना घट’नास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कै’द हो गई है।पासवान चौक से मड़ई चौक की ओर जाने वाली सड़क पर एसबीआई का एटीएम बूथ था, जिसे चोर उखा’ड़कर गाड़ी में लादकर ले भागे हैं। सीसीटीवी फुटेज में गाड़ी और कुछ अप’राधियों की तस्वीर कै’द हुई है, जिसके आधार पर पहचान करने की कोशिश की जा रही है।
– राघव दयाल, एसडीपीओ, सदर



Comment here