- अरुण सिंह ने कहा कि असम में भाजपा 92 सीटों पर चुनाव लड़ेगी जबकि अन्य सीटों पर गठबंधन की सहयोगी पार्टियां अपने उम्मीदवार उतारेंगी. भाजपा ने असम के तीसरे चरण के चुनाव के लिए 17 उम्मीदवारों की सूची जारी की. चंद्रमोहन पटवारी धर्मापुर सीट से चुनाव लडे़ंगे.
- 15:23(IST) भाजपा महासचिव अरुण सिंह ने बताया कि पश्चिम बंगाल की चंडीतारा सीट से भाजपा सांसद बाबुल सुप्रियो चुनाव लडे़ंगे, वहीं स्वपन दास गुप्ता तारकेश्वर सीट से चुनाव लड़ेंगे.
- 15:21(IST) भाजपा महासचिव अरुण सिंह ने कहा कि ई श्रीधरन को केरल की पलक्कड़ सीट और राज्य के पूर्व भाजपा प्रमुख कुम्मानम राजशेखरन नेमोम सीट से चुनाव लड़ेंगे.
- 15:18(IST) केरल में भाजपा 115 सीटों पर लड़ेगी जबकि 25 सीटें 4 पार्टियों के लिए छोड़ी गई हैं. केरल भाजपा प्रमुख के सुरेंद्रन दो सीटों कासरगोड़ की मंजेश्वर और पथानमथिट्टा की कोन्नी सीटों से चुनाव लड़ेंगे.
- 15:14(IST) तमिलनाडु में भाजपा एनडीए के सहयोगी के तौर पर लड़ रही है और हम राज्य की 20 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे. राज्य अध्यक्ष एल मुरुगन धारापुरम से चुनावी मैदान में होंगे. वरिष्ठ नेता एच राजा करईकुडी से चुनाव लड़ेंगे: भाजपा महासचिव अरुण सिंह
- 14:30(IST)ममता बनर्जी नंदीग्राम में चुनाव प्रचार के दौरान घायल होने के कुछ दिन बाद कोलकाता में तृणमूल कांग्रेस की चुनाव रैली में व्हीलचेयर पर पहुंचीं. इस दौरान ममता बनर्जी ने कहा, ‘हम साहस के साथ लड़ना जारी रखेंगे. मुझे अब भी बहुत दर्द है, लेकिन मुझे लगता है कि लोगों का दर्द मुझे भी बड़ा है.’ इसके साथ ही उन्होंने कहा, ‘हमारी पूजनीय भूमि की रक्षा की लड़ाई में हमने काफी कुछ सहा है और हम आगे भी सहेंगे, लेकिन हम कायरता के आगे कभी सिर नहीं झुकाएंगे.’
- 14:13(IST)पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी गांधी मूर्ति से हजरा तक व्हीलचेयर पर रोड शो करेंगी.
- 13:34(IST)नंदीग्राम के बिरुलिया गांव में ममता बनर्जी पर किसी भी तरह का हमला नहीं हुआ था. चुनाव आयोग राज्य के मुख्य सचिव अलापन बंदोपाध्याय, विशेष पुलिस पर्यवेक्षक विवेक दुबे और विशेष पर्यवेक्षक अजय नायक की रिपोर्ट को देखने के बाद अपना फैसला दिया है. ममता ने आरोप लगाया था कि 10 मार्च को जब वह चुनाव प्रचार कर रही थीं तब उन पर किसी ने हमला किया था.
- 13:23(IST)नंदीग्राम में भाजपा उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी के खिलाफ टीएमसी कार्यकर्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन.
- 13:16(IST)नंदीग्राम से भाजपा के उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी ने टीएमसी पर निशाना साधते हुए कहा कि नंदीग्राम आंदोलन के समय किसानों पर गोली चलाने वाले अधिकारियों को पदोन्नति देने वालों को नंदीग्राम दिवस मनाने का कोई हक नहीं है. उन्होंने कहा नंदीग्राम में कोई चुनौती नहीं है. जनता सब जानती है और वह बीजेपी के साथ है.
कोलकाता. पश्चिम बंगाल में होने वाले विधान सभा चुनाव (West Bengal Assembly Election) से पहले सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (TMC) की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ‘नंदीग्राम दिवस’ के खास मौके पर आज गांधी मूर्ति से हजरा तक व्हीलचेयर पर रोड शो किया. रोड शो से पहले ममता बनर्जी ने ट्वीट कर कहा था कि दर्द है फिर भी निकलूंगी, लोगों का दर्द मेरे लिए ज़्यादा महत्वपूर्ण है.
मता बनर्जी नंदीग्राम में चुनाव प्रचार के दौरान घायल होने के कुछ दिन बाद कोलकाता में तृणमूल कांग्रेस की चुनाव रैली में व्हीलचेयर पर पहुंचीं. इस दौरान ममता बनर्जी ने कहा, ‘हम साहस के साथ लड़ना जारी रखेंगे. मुझे अब भी बहुत दर्द है, लेकिन मुझे लगता है कि लोगों का दर्द मुझे भी बड़ा है.’ इसके साथ ही उन्होंने कहा, ‘हमारी पूजनीय भूमि की रक्षा की लड़ाई में हमने काफी कुछ सहा है और हम आगे भी सहेंगे, लेकिन हम कायरता के आगे कभी सिर नहीं झुकाएंगे.’
वहीं दूसरी तरफ पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम के बिरुलिया गांव में 10 मार्च को चुनाव प्रचार के दौरान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को चोट के मामले में चुनाव आयोग ने अपना फैसला सुना दिया है. चुनाव आयोग के मुताबिक ममता बनर्जी पर किसी तरह का कोई हमला नहीं हुआ था, वह प्रचार के दौरान हादसे का शिकार हो गईं थीं. ममता बनर्जी ने आरोप लगाया था कि प्रचार के दौरान पहले से बनाई गई साजिश के तहत उन पर हमला किया गया था. ममता बनर्जी के आरोप को गंभीरता से लेते हुए चुनाव आयोग ने घटना के संबंध में राज्य के मुख्य सचिव, विशेष पुलिस पर्यवेक्षक और विशेष पर्यवेक्षक से रिपोर्ट मांगी थी.







Leave a Reply