BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

मुजफ्फरपुर में खुलेगा खादी मॉल, खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने की समीक्षा

जिले में खादी के विकास को आर्थिक सहयोग करेगा खादी ग्रामोद्योग बोर्ड। चरखा के साथ उत्पादन के लिए कार्यशील पूंजी मिलेगी। खादी के आधुनिक वस्त्र व अन्य वस्तु की बिक्री के लिए पीएंडटी चौक पर मॉल का निर्माण होगा। यह बातें बिहार राज्य खादी ग्रामोद्योग बोर्ड पटना के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी अशोक कुमार सिन्हा ने कही। सिन्हा ने शनिवार को पीएंडटी चौक स्थित खादी ग्रामोद्योग बोर्ड परिसर का निरीक्षण किया। उन्होंने परिसर में खादी मॉल एवं खादी पार्क निर्माण स्थल को देखा।  इसके साथ ही मुजफ्फरपुर जिला खादी ग्रामोद्योग संघ के परिसर में चल रहे खादी एवं ग्रामोद्योग की उत्पादन इकाई की जानकारी ली। 

संघ के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार ने बताया कि परिसर में खादी वस्त्र निर्माण के साथ सत्तू, सरसों तेल, साबुन व अन्य खादी व ग्रामोद्योग की वस्तुओं का उत्पादन चल रहा है। इस मौके पर मुजफ्फरपुर जिला खादी ग्रामोद्योग संघ के मंत्री कमलेश कुमार, खादी बोर्ड के जिला पदाधिकारी  रिजवान अहमद, तकनीकी सलाहकार विजय कुमार, दीपक कुमार पांडेय, समाजसेवी संजीव कुमार साहू सहित अन्य उपस्थित थे।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.