BIHARBreaking NewsSTATE

राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता : टॉयथन में शहर की बेटी ऋचा को देशभर में दूसरा स्थान

शहर की बेटी ऋचा राज को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में दूसरा स्थान मिला है। उन्हाेंने शिक्षा मंत्रालय की ओर से चल रहे टॉयथन चैलेंज-2020 में यह मुकाम हासिल किया। केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने विजेताओं की घोषणा शनिवार काे की।

ऋचा अभी अवंतिका यूनिवर्सिटी उज्जैन से डिजाइनिंग में एमएससी कर रही हैं। इसके पहले उन्हाेंने आईटी में बीटेक किया है। वह मूल रूप से शहर के ब्रह्मपुरा के कृष्णा टोली की है। उन्होंने शुरुआती पढ़ाई प्रभात तारा बालिका विद्यालय से की है। उनके पिता का नाम रामबली सिंह है।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.