Breaking NewsCelebritiesEntertainmentLife Style

#BOLLYWOOD; खुशी से झूम उठी आमिर खान की बेटी इरा खान, जानें कारण…

आमिर खान (Aamir Khan) इन दिनों अपनी आने वाली फिल्‍म ‘लाल सिंह चढ्डा’ (Laal Singh Chaddha) की शूटिंग में पंजाब के कई गांवों में घूम रहे हैं. आमिर खान की इसे खासियत ही कहेंगे कि चाहे उनकी फिल्‍म हिट हो या फ्लॉप, वो अक्‍सर दोनों ही मौकों पर काफी संयमित नजर आते हैं. लेकिन लगता है जल्‍द ही निर्देशक के तौर पर अपना करियर शुरू करने वाली आमिर खान की बेटी इरा खान (Ira Khan) ने पापा का ये गुण नहीं लिया है. तभी तो उन्‍होंने अपना एक ऐसा वीडियो शेयर किया है, जिसे देखकर हर कोई दं’ग है.

हालांकि जब आप इस वीडियो के साथ शेयर किया गया कैप्‍शन पढ़ेंगे तो आप भी इस वीडियो को ‘क्‍यूट’ कहे बिना नहीं रह पाएंगे.दरअसल इरा खान (Ira Khan) भले ही पर्दे पर सामने न आने वाली हों, लेकिन वह पर्दे के पीछे से अपनी फिल्‍मी शुरुआत करने जा रही हैं. इरा का निर्देशित किया गए पहले नाटक की ओपनिंग महज 5 दिनों में होने वाली है. अपने इस प्‍ले की शुरुआत के लिए इरा काफी ज्‍यादा एक्‍साइटेड हैं और इसी उत्‍साह को दिखाता हुआ वीडियो उन्‍होंने शेयर किया है.


इस वीडियो को शेयर करते हुए इरा ने लिखा, ‘मेरे पहले प्‍ले की ओपनिंग में सिर्फ 5 दिन ही बचे हैं.’ इरा खान के इस प्ले का नाम है ‘यूरिपाइड्स मेडिया’ जो कि एक ग्रीक स्टोरी पर आधारित है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.