बिहार विधानसभा में बुधवार को राज्य में शरा’बबंदी को लेकर विपक्ष ने जाेरदार हंगा’मा किया। राजद विधायकों ने आ’रोप लगाया कि राज्य में शरा’बबंदी पूरी तरह फे’ल हो चुकी है। राजद विधायकों ने कहा कि मीडिया में यह खबर चल रही है कि बिहार में समानांतर शराब की सप्लाई हो रही। यह कहकर राजद के सारे सदस्य खड़े हो गये और हं’गामा करने लगे। कांगेस नेता अजीत शर्मा ने कहा कि यदि राज्य सरकार श’राबबंदी को पूर्ण रूप से लागू नहीं कर पा रही है तो श’राब के दाम तीन गुना बढ़ाकर इसकी बिक्री शुरू कराए। अ’वैध शराब से बिहार का पैसा दूसरे राज्यों में जा रहा है।
वहीं शराबबंदी कानून को पूरी स’ख्ती से लागू करने और अवैध रूप से बिक रही श’राब मामले में सरकारी पदाधिकारियों पर का’र्रवाई को लेकर विपक्ष ने विधानसभा के वेल में जम’कर प्रद’र्शन किया। राजद ने उत्पाद मंत्री से इस्तीफे की मांग की। हं’गामे के बीच तीस मिनट देरी से प्रश्नकाल शुरू हुआ। विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि सदन सहमत होगा तो शरा’बबंदी को लेकर अलग से हम डिबेट कराएंगे।

राजद विधायक ललित यादव ने प्रश्नकाल शुरू होने से पहले यह सवाल उठाया। उन्होंने मांग किया कि सदन स्थगित किया जाये। राजद विधायक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से इस्तीफे की मांग कर रहे थे। विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा लगातार राजद विधायकों को शांत कराने में जुटे रहे। विधानसभा अध्यक्ष ने सदन में कहा कि आप लोगों का सवाल काफी महत्वपूर्ण है और हम आपकी बात सुनेंगे लेकिन विपक्ष लगातार हं’गामा करते रहें।
इससे पहले विधानसभा परिसर में विपक्ष ने नीतीश सरकार के खि’लाफ ज’मकर प्रदर्शन किया। राजद विधायकों ने पथ निर्माण विभाग में घोटाले का आ’रोप लगाते हुए ना’रेबाजी की। वहीं खगड़िया जिले में पिछले दिनों स्कूल की चहारदीवारी गिरने से छह लोगों की हुई मौ’त की जांच की मांग को लेकर माले विधायकों ने विधानसभा परिसर में प्रद’र्शन किया।






Leave a Reply