BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

मुजफ्फरपुर में अब ज’हरीली श’राब का मामला सामने आने पर न’पेंगे थानाध्यक्ष

होली को शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर श’राब बनाने वालों पर स’ख्ती से का’र्रवाई की रणनीति तैयार की गई है। मंगलवार को आयोजित मासिक क्राइम मीटिंग में कटरा व मनियारी में ज’हरीली श’राब से हुई आठ लोगों की मौत का मामला छाया रहा। एसएसपी जयंत कांत ने थानाध्यक्षों को साफ शब्दों में कहा कि शराब से मौत कदापि ब’र्दाश्त नहीं की जाएगी। इसलिए हर हाल में सूचना संग्रह कर श’राब बनाने वालों पर नकेल कसने को संयुक्त अभियान चलाएं। गांव को चौकीदारों के भरोसे नहीं छोड़े। सादे लिबास में भी गांव का औचक जायजा लें। पता करें कि अगर कहीं पर शराब बनाने का काम हो रहा है तो पूरी पुलिस फोर्स के साथ का’र्रवाई कर ठिकाने को ध्वस्त करें। धंधे में शामिल लोगों को गिर’फ्तार कर जे’ल भेजे। इसके अलावा होली को शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर शरारती तत्वों की पहचान कर निरोधात्मक कार्रवाई का आदेश दिया। अपराध नियंत्रण को लेकर सख्ती से अभियान चलाए। बैंकों व पेट्रोल पंप की सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने को कहा गया है। इसके अलावा आगामी पंचायत चुनाव को लेकर भी थानाध्यक्षों को कई बिंदुओं पर निर्देश दिया गया। संवेदनशील जगहों की पहचान कर वहां पर अभी से ही विशेष निगरानी का निर्देश दिया गया। बैठक में सिटी एसपी राजेश कुमार, एएसपी पश्चिमी सैयद इमरान मसूद समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे। 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.