8 मार्च,2020 को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पंजाब नैशनल बैंक के मंडल कार्यालय, मुज़फ्फरपुर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें मंडल प्रमुख श्री अभिजीत सिन्हा ने एम.डी.डी.एम महाविद्यालय की वरिष्ठ प्राध्यापिका श्रीमती स्वास्ति वर्मा को उनके क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ एवं उल्लेखनीय कार्य के लिए सम्मानित किया गया । इसके साथ ही बैंक के समस्त महिला स्टाफ सदस्यों को पुष्प गुच्छ और उपहार प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया गया । इस अवसर पर उप मंडल प्रमुख श्री अनिल कुमार व मुख्य प्रबंधक श्री अरूण कुमार झा एवं श्री आशु शर्मा सहित मंडल कार्यालय के समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित थे। इस शुभ अवसर पर मंडल प्रमुख ने कहा कि समाज के सर्वांगीण विकास के लिए नारी सशक्तिकरण आज की सबसे बड़ी जरुरत है । महिलाओं के आर्थिक स्वतंत्रता के बिना सामाज तथा देश के प्रगति की कल्पना भी नहीं की जा सकती है। आज देश और विदेश के प्रत्येक क्षेत्र में महिलाएं अपना कौशल प्रदर्शित कर रही है और प्रगति में अपना महत्वपूर्ण योगदान प्रदान कर रही है। बैंक द्वारा मंडल कार्यालय में महिला स्टाफ सदस्यों तथा महिला ग्राहकों के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर का भी आयोजन किया गया।

इतना ही नहीं अन्तराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभ संध्या पर पंजाब नेशनल बैंक की बेला औद्योगिक क्षेत्र की शाखा में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी पीएनबी लाडली योजना के अंतर्गत चैपमैन राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, राजकीयकृत श्रीराधाकृष्ण केडिया बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय एवं आदर्श मध्य विद्यालय, सरैयागंज से कुल 6 छात्राओं को गोद लिया तथा कक्षा 10वीं तक उनके शिक्षा ग्रहण में आर्थिक सहायता प्रदान कर उन्हें प्रोत्साहित किया । इस अवसर पर मुज़फ्फरपुर जिला के जिला परियोजना पदाधिकारी श्री अमरेन्द्र पाण्डेय विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद थे। साथ ही इस कार्यक्रम में मंडल प्रमुख श्री अभिजित सिन्हा, उप मंडल प्रमुख श्री अनिल कुमार, मुख्य प्रबंधक श्री अरुण कुमार झा एवं शाखा प्रबंधक श्री राजीव रंजन, जिला समन्वयक अधिकारि श्री उत्तम कुमार मौजूद थे ।






Leave a Reply