दीपक कुमार। मुजफ्फरपुर
मुजफ्फरपुर ।द प्लूरल्स पार्टी ने सोमवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस और पार्टी का अपना स्थापना दिवस मनाया। पार्टी की स्थापना दिवस के अवसर पर जिले भर में कार्यक्रमों का तांता लगा रहा। इस दौरान विभिन्न जगहों पर आयोजित कार्यक्रमों में एक तरफ जहां पार्टी के पुराने दिनों की स्मृतियों को याद किया गया। वहीं, आज के परिप्रेक्ष्य में पार्टी की बुलंदियों की चर्चा की गई। इसके अंतर्गत ज़िले के मिठनपुरा स्थित ऑडिटोरियम में स्थापना दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस दौरान सक्रिय कार्यकर्ता महिलाए को सम्मानित की गई ।

पार्टी के सुप्रीमों पुष्पम प्रिया चौधरी ने कार्यक्रताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हम लोग पूरे देश में सबसे पीछे हैं. राज्य इतना पीछा क्यों है आखिर में सबको उतना ही पैसा मिलता है लेकिन हम पीछे क्यों हैं. मैं वादा करती हूं कि 5 साल में बिहार को भारत का नंबर वन राज्य बनाऊंगी. पूरी तरह से बिहार को बदलना है. अगर इस एनडीए सरकार और गठबंधन को नहीं बदला गया तो बिहार और बर्बाद होता जाएगा. लोगों के हाथ में है एक ही बार बटन दबाना पड़ता है एक ही बार विचार करना पड़ता है।

पुष्पम प्रिया चौधरी ने कहा कि बिहार आने का मकसद बहुत ही साफ है. मैं कोई जुमला बोलने के लिए यहां नहीं आई हूं. राजनीति में तमाशा होता है, मैं तमाशा करने नहीं आई हूं. 74 साल पहले आजादी मिली थी, अगर हम आजाद हुए होते तो सबके पास नौकरी होती और नुआंव में डिग्री कॉलेज भी होता जो कि कुछ भी नहीं हुआ. मैं बिहार में 8 लाख सरकारी नौकरी और 80 लाख प्राइवेट नौकरी देने आई हूं.सभी लोग अपने अपने पार्टी स्तर पर मजबूतीप्रदान करें।

इसके लिए कड़ी मेहनत की है इसके लिए पढ़ाई की है और सीखा है. विकसित देशों ने नीतियां कैसे बनाई जाती हैं, हमें आदत खत्म हो गई है. पिछले 30 साल में जितने भी उद्योग धंधे थे, वे बंद कर दिए गए. अब नया नारा दिया जा रहा है गरीबी हटाओ. गरीबी का मतलब यही होता है कि 400 रुपये पेंशन दे देना.
















Leave a Reply