BIHARBreaking NewsSTATE

विधानपरिषद में राजद MLC पर गरम हुए मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार, कहा- चुपचाप अपनी सीट पर बैठो

पटना. बिहार विधानपरिषद की कार्यवाही के दौरान सोमवार को उस समय हंगामा मच गया जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) सदन में आगबबूला हो गए. अमूमन बहुत कम ऐसे मौके होते है, जब नीतीश कुमार इस कदर गुस्साते हों. विधानपरिषद (Legislative Council) के भीतर जब तारांकित प्रश्न का जबाब ग्रामीण कार्य मंत्री दे रहे थे, उस समय आरजेडी एमएलसी सुबोध राय (RJD MLC Subodh Rai) के खड़े होते ही नीतीश कुमार गुस्सा गए और बैठने को कहा. नीतीश कुमार ने सदस्यों को सदन के नियम-कानून जानने की बात कही.

नीतीश कुमार ने कहा, ‘मैं जब खड़ा हूं तो बैठो.’ आरजेडी एमएलसी मोहम्मद फारुख ने सड़क की बदतर हालात पर सवाल किया था, जिसका जबाब ग्रामीण कार्य मंत्री जयंत राज दे रहे थे. मंत्री के जबाब के बाद जब माहम्‍मद फारुख दोबारा पूरक सवाल करने के लिये खड़े हुए तो आरजेडी एमएलसी सुबोध राय भी खड़े हो गए और अपना सप्लीमेंट्री सवाल करने लगे. बस फिर क्या था नीतीश कुमार अपनी सीट से उठकर हिदायत देने लगे कि पहले पूरक प्रश्न का जबाब मंत्री का हो जाना चाहिए फिर कोई सवाल करे.

नीतीश कुमार बोल ही रहे थे तब तक फिर सुबोध राय ने उठकर सत्ताधारी विधायकों पर नियमों का उल्लंघन का आरोप लगाने लगे. टोकाटोकी करने से अजीज होकर नीतीश कुमार ने कहा कि चुपचाप अपने सीट पर बैठो. पहले नियम सीखो कि कब सवाल करते है, मैं जब कह रहा हूं तो बैठो. नीतीश कुमार ने सभापति से भी आग्रह करते हुए कहा कि विधायकों को नियम की जानकारी देनी चाहिए. कोई भी सदस्य दो पूरक सवाल पूछ सकता है, उसके बाद जिसे पूछना है पूछे.

सुबोध राय का सीएम नीतीश कुमार पर हमला

विधानपरिषद की कार्यवाही खत्म होने पर बाहर निकलकर सुबोध राय ने बताया कि सीएम नीतीश कुमार पर उम्र का असर हो रहा है. आजकल वह हर बात पर गुस्सा करते हैं. इससे पहले भी एक साथ 5-5 सप्लीमेंट्री सवाल सत्ताधारी दल के लोग पूछते रहे हैं. आरजेडी जब पूछता है तो बुरा लगता है.

Loading video

जेडीयू ने नियम पालन करने की बात कही

जेडीयू नेता और पूर्व संसदीय कार्य मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि नियम सबके लिए है. जब कोई सवाल पूछा जाता है तो उसका जबाब पूरा जो जाना चाहिये तब कोई सवाल करे. संसदीय नियमों से ही सदन की कार्यवाही चलती है.

पहले भी नीतीश कुमार सुबोध राय पर भड़के थे

तकरीबन 10 दिन पहले भी विधानपरिषद में लॉ एंड ऑर्डर के सवाल पर जब सुबोध कुमार नीतीश के सामने बोल रहे थे तो नीतीश कुमार ने भड़कते हुए कहा था कि तुम्हें कुछ पता होता नहीं, बस अनापशनाप बोलते हो. सीएम नीतीश कुमार ने कहा था कि पहले तुम इधर आना चाहते थे, लेकिन मैंने ही तुम्हें आने से रोका था.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.