दीपक कुमार। मुजफ्फरपुर
लोजपा के बिहार प्रदेश के प्रदेश प्रवक्ता कोमल सिंह ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रदेश एवं देश की महिलाओं को बधाई एवं शुभकामनायें दी । कोमल सिंह ने महिलाओं के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए कहा कि वे समाज का अभिन्न हिस्सा हैं। वे प्रतिभा के बलबूते विभिन्न क्षेत्रों में अपनी अलग पहचान बना रही हैं। कोमल ने कहा कि किसी भी राज्य या देश के विकास में महिलाओं का योगदान बेहद महत्वपूर्ण है। बिहार में महिलाओं के सशक्तीकरण को लेकर राज्य सरकार निरंतर प्रयत्नशील है। आज महिलाएं आत्मविश्वास के साथ प्रदेश की तरक्की में महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं। राज्य में शराबबंदी से महिलायें अत्यधिक खुश हैं।







Leave a Reply