Breaking NewsWEST BENGAL

BJP में शामिल होते ही मिथुन चक्रवर्ती बोले- मैं असली कोबरा हूं… डसूंगा तो फोटो बन जाओगे

कोलकाता.  प्रसिद्ध अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती (Mithun Chakraborty) विधिवत रूप से बीजेपी में शामिल हो गए हैं. कोलकाता के ब्रिगेड परेड मैदान में आयोजित बीजेपी की रैली में मिथुन चक्रवर्ती भी मंच पर पहुंचे. चक्रवर्ती ने शनिवार शाम को पश्चिम बंगाल के भाजपा प्रभारी और राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय से मुलाकात की थी. बिग्रेड परेड मैदान में बने मंच पर मिथुन चक्रवर्ती को बीजेपी प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय और बंगाल बीजेपी अध्‍यक्ष दिलीप घोष ने पार्टी का झंडा दिया.

विजयवर्गीय ने ही मिथुन के बीजेपी में शामिल होने का औपचारिक ऐलान किया. मंच से मिथुन ने वहां मौजूद लोगों का अपने डायलॉग से खासा मनोरंजन किया. पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 27 मार्च से शुरू होगा जिसके लिए पीएम मोदी ने रैली की.

मिथुन ने रैली में मौजूद लोगों को एक के बाद एक कई डायलोग सुनाए. कोलकाता के ब्रिगेड ग्राउंड की रैली के मंच से उन्होंने कहा, ‘मैं असली का कोबरा हूं. डसूंगा तो तुम फोटो बन जाओगे. उन्होंने आगे कहा, ‘मुझे बंगाली होने पर गर्व है. मुझे पता कि आप मेरे डायलॉग को पंसद करते हैं.’ उन्होंने अपनी एक फिल्म के डायलॉग का जिक्र किया.

बता दें कि 70 साल के अभिनेता और तृणमूल कांग्रेस के पूर्व राज्यसभा सदस्य मिथुन चक्रवर्ती बंगाल में बेहद लोकप्रिय हैं. मिथुन ने आगे कहा, ‘जो आपका हक छीनेगा हम उसके खिलाफ खड़े होंगे. आज का दिन मेरे लिए सपने जैसा है. इतने बड़े नेताओं के साथ मंच साझा करूंगा, ऐसा मैंने कभी सोचा नहीं था. बंगाल में रहने वाला हर कोई बंगाली है. हम गरीबों के लिए काम करना चाहते हैं. गरीबों के लिए काम करना मेरा सपना है.’

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.