BIHARBreaking NewsSTATE

बैंक ऑफ इंडिया में ऑफिस असिस्टेंट, अटेंडेंट, वॉचमैन की भर्ती, 8वीं -10वीं पास करें अप्लाई

बैंक ऑफ़ इंडिया में ऑफिस असिस्टेंट, अटेंडेंट, वॉचमैन और फैकल्टी के पदों पर भर्ती के इच्छुक कैंडिडेट्स के लिए सुनहरा मौका आया है. बैंक ऑफ़ इंडिया { BOI} ने कोलकाता जोनल ऑफिस के अंतर्गत एग्रीकल्चर फाइनेंस एवं फाइनेंशियल इन्क्लूजन डिपार्टमेंट में रूरल सेल्फ-इम्पलॉयमेंट ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट्स (आरएसआटीआई), बारासात के लिए विभिन्न सपोर्ट स्टाफ की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है.

इस नोटिफिकेशन के मुताबिक़ आरएसआटीआई, बारासात में ऑफिस असिस्टेंट, अटेंडेंट, वॉचमैन और फैकल्टी के पदों पर भर्ती संविदा के आधार पर की जायेगी, जिसकी अवधि 2 साल के लिए होगी. हालांकि बैंक अपनी आवश्यकता के अनुसार इसे आगे भी बढ़ा सकता है.

रिक्तियों की कुल संख्या– 05 पद

वैकेंसी डिटेल्स

  • ऑफिस असिस्टेंट – 2 पद
  • अटेंडेंट – 1 पद
  • वॉचमैन – 1 पद
  • फैकल्टी – 1 पद

महत्वपूर्ण तारीखें:

  • एप्लीकेशन फॉर्म अप्लाई करने की प्रारम्भिक तारीख : 4 मार्च 2021
  • एप्लीकेशन फॉर्म सबमिट करने की आखिरी तारीख: 22 मार्च 2021

शैक्षिक योग्यता:

  • ऑफिस असिस्टेंट – इस पद पर अप्लाई करने के लिए कैंडिडेट्स 10वीं कक्षा या समकक्ष परीक्षा पास होना चाहिए.
  • वॉचमैन – इस पद पर अप्लाई करने वाला कैंडिडेट्स 8वीं कक्षा पास हो.
  • फैकल्टी और अटेंडेंट के लिए – कैंडिडेट्स को किसी मान्यताप्राप्त विश्वाविद्यालय /संस्थान से स्नातक डिग्री पास होनी चाहिए.

बैंक ऑफ़ इंडिया भर्ती 2021: आयु सीमा 1 जनवरी 2021 को

  1. फैकल्टी – 25 से 65 वर्ष
  2. कार्यालय सहायक – 18 से 45 वर्ष
  3. उपस्थित -18 से 65 वर्ष
  4. चौकीदार – 18 से 65 वर्ष

ऐसे करें आवेदन:

बैंक ऑफ़ इंडिया में भर्ती के लिए आवेदन के इच्छुक कैंडिडेट्स बैंक द्वारा खुद की ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध कराये गये एप्लीकेशन फॉर्म को पूरी तरह भरकर अपना आवेदन नीचे दिए गए पते पर जमा करा सकते हैं.

एप्लीकेशन फॉर्म को, कैंडिडेट्स बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट, bankofindia.co.in के होमपेज पर कैरियर सेक्शन में जाकर दिये गये लिंक से या नीचे दिये गये डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं. इसके बाद पूर्ण रूप से भरे गये एप्लीकेशन फॉर्म के साथ मांगे गये डॉक्यूमेंट्स को अटैच करके जमा कराएं –

सेवा में,

बैंक ऑफ इंडिया, जोनल ऑफिस,

एग्रीकल्चर फाइनेंस एवं फाइनेंशियल इन्क्लूजन डिपार्टमेंट,

6वां फ्लोर, 5, बीटीएम सरणी, कोलकाता – 700001

नोट: आवेदन जमा कराने की आखिरी तारीख 22 मार्च 2021 की शाम 4 बजे तक निर्धारित की गयी है. इसके बाद किसी भी एप्लीकेशन फॉर्म को स्वीकार नहीं किया जाएगा.

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.