BIHARBreaking NewsSTATE

चिलचिलाती धूप में बच्ची को सीने से लगाए ट्रैफिक संभालती नजर आई महिला पुलिसकर्मी

इन दिनों सोशल मीडिया पर ट्रैफिक (Traffic Police) पुलिस की महिला सिपाही (Female Constable) का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक ही समय में मां और ड्यूटी दोनों का फर्ज निभाती देखी जा रही हैँ। इस वीडियो में महिला सिपाही मासूम बच्चे को सीने से लगाए हुए ड्यूटी करती नजर आ रही हैं। वीडियो चंडीगढ़ (Chandigarh) का बताया जा रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार, महिला पुलिस कांस्टेबल की ड्यूटी चंडीगढ़ के सेक्टर 15/16/23/34 में रोटेशन के आधार पर लगी है। इस दौरान वह ट्रैफिक संभालने के साथ ही गोद में बच्चों को भी संभाल रही हैं। वीडियो शुक्रवार से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया यूजर्स महिला कांस्टेबल की जमकर प्रशंसा कर रहे हैं।

पुलिस अफसरों ने बताया कि महिला कांस्टेबल व एक अन्य सिपाही को सुबह 8 बजे चौराहे पर ड्यूटी पर जाने जाने का निर्देश दिया गया। हालांकि, एक अधिकारी ने उन्हें ड्यूटी के दौरान गायब पाया। इसके बाद उन्हें वहां रिपोर्ट करने के लिए कहा गया।

पुलिस अफसरों का कहना है कि वह अपनी बच्ची के साथ सेक्टर 29 के ट्रैफिक लाइन थाने में आईं। थाने में तैनात कर्मचारियों ने कहा कि अगर वह घर जाना चाहती हैं तो जा सकती हैं। लेकिन वह महिला कांस्टेबल घर नहीं गईं और अपनी बच्ची के साथ ही ड्यूटी पर चली गईं।

बता दें कि इस तरह के कई वीडियो सामने आ चुके हैं, जिसमें महिला पुलिसकर्मी अपने मासूम बच्चे के साथ ड्यूटी करती देखी गई हैं। इसी तरह का एक वीडियो उत्तर प्रदेश में कोरोना काल के दौरान सामने आया था, जिसमें एक ट्रैफिक पुलिस की महिला सिपाही चौराहे पर अपने बच्चे को गोद में लिए ड्यूटी करती नजर आईं थीं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.