Breaking NewsEntertainment

विराट कोहली का हमशक्ल 18 नंबर की जर्सी पहन पहुंचा स्टेडियम, तस्वीर हुई वायरल

नई दिल्ली. भारत और इंग्लैंड के बीच आखिरी मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में जारी है. इंग्लैंड को पहली पारी में 205 रन पर समेटने के बाद दूसरे दिन लंच ब्रेक तक टीम इंडिया ने चार विकेट खोकर 80 रन बना लिए हैं. भारत पहली पारी के आधार पर इंग्लैंड से 125 रनों से पीछे है. इस मैच को देखने भारतीय कप्तान विराट कोहली का हमशक्ल भी पहुंचा है जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया में वायरल हो गई है. कोहली के इस हमशक्ल को देखकर अक्सर फैंस भी धोखा खा जाते हैं.

दूसरी ओर चौथे टेस्ट में एक बार फिर विराट कोहली का बल्ला खामोश रहा. दूसरे दिन कोहली बिना खाता खोले ही बेन स्टोक्स की गेंद पर विकेट के पीछे बेन फोक्स को कैच दे बैठे. इस सीरीज में कोहली दूसरी पारी शून्य पर आउट हुए हैं. बेन स्टोक्स ने अपने करियर में सबसे ज्यादा बार विराट का ही शिकार किया है. स्टोक्स ने पांचवीं बार कोहली का विकेट झटका है. कोहली नवंबर 2019 से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शतक बनाने के लिए जूझ रहे हैं.

भारत चार मैचों की श्रृंखला में अभी 2-1 से आगे है. अगर विराट कोहली की टीम अंतिम टेस्ट ड्रॉ भी करा लेती है तो जून में लार्ड्स में होने वाले फाइनल में जगह बना लेगी जहां उसका सामना न्यूजीलैंड से होगा. इंग्लैंड की टीम फाइनल की दौड़ से बाहर हो गई है लेकिन अगर अंतिम टेस्ट में जीत दर्ज करती है तो फिर भारत को भी खिताबी मुकाबले से बाहर कर देगी और टिम पेन की अगुआई वाली ऑस्ट्रेलिया की टीम को इस मुकाबले में खेलने का मौका मिलेगा.

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.