BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

मुजफ्फरपुर : आगामी वर्षो में मछली के निर्यात में सक्षम होगा जिला

मुजफ्फरपुर : जिले में सालाना मछली की खपत 34.20 मीट्रिक टन है और उत्पादन 28.50 मीट्रिक टन है। जबकि वर्तमान क्षमता 44.80 मीट्रिक टन है। हम अपनी खपत से मात्र 6 मीट्रिक टन पीछे हैं। अगले एक-दो वर्ष में खपत और उत्पादन को बराबर करने में सफल हो जाएंगे और दूसरे जिले व राज्य को भी आपूíत करने में सक्षम हो सकेंगे। तब यह बड़ी उपलब्धि होगी। उक्त बातें जिलाधिकारी प्रणव कुमार ने गुरुवार को मुशहरी प्रखंड स्थित संयुक्त कृषि भवन में जिला मत्स्य कार्यालय द्वारा आयोजित मत्स्य विपणन उपादान वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कहीं। इससे पूर्व संयुक्त कृषि भवन के सभागार में जिलाधिकारी ने उपादान वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान 36 अतिपिछड़ा और अनुसूचित जाति लाभुकों को 90 फीसद अनुदान वाले आइसबॉक्स युक्त बाइक, थ्री व्हीलर और चारपहिया ढुलाई वाहन की चाबी सौंपी गई। मौके पर जिला कृषि पदाधिकारी चंद्रशेखर सिंह, जिला मत्स्य पदाधिकारी डॉ. टुनटुन सिंह, उप निदेशक मत्स्य उदय प्रकाश, उपनिदेशक उद्यान उपेंद्र कुमार, पीडी आत्मा भूपेंद्र मणि त्रिपाठी, अनुमंडल कृषि पदाधिकारी पूर्वी कामता प्रसाद, कृषि परामर्शी सुनील शुक्ला, मत्स्य प्रसार पदाधिकारी नियाज आदि थे। इसके बाद जिलाधिकारी प्रखंड कार्यालय पहुंचे। यहा उन्होंने प्रखंड, अंचल और आइसीडीएस द्वारा संचालित योजनाओं की अद्यतन स्थिति की जानकारी बीडीओ महेशचंद्र, सीओ सुधाशु शेखर और सीडीपीओ मंजू कुमारी से ली।

आधार कार्ड बनवाने में उगाही पर हंगामा

बखरा डाकघर में आधार कार्ड बनाने में अवैध उगाही पर महिलाओं ने हंगामा किया। आरोप लगाया कि आधार कार्ड बनाने के लिए 300 रुपये की उगाही की जा रही है। शिकायत पदाधिकारी से करने के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई तो किरण देवी, माला देवी, संगीता देवी, पूनम देवी, मुन्नी देवी आदि ने बीडीओ से इसकी शिकायत की। बीडीओ डॉ. बीएन सिंह ने बताया कि मामले की जांच कराई जाएगी। फिर कार्रवाई हेतु वरीय पदाधिकारी को लिखा जाएगा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.