BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

मुजफ्फरपुर : पूर्व मेयर समीर ह’त्याकां’ड में पूरक चार्जशीट की कवायद तेज

पूर्व मेयर समीर कुमार व उनके कार चालक की हत्या मामले में पुलिस की तरफ से कोर्ट में पूरक चार्जशीट दायर करने की क’वायद तेज कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि ह’त्याकां’ड में जमानत ले चुके शंभू-मंटू, आशुतोष शाही व राजू साह के विरुद्ध पुलिस ने जांच तेज कर दी है। कहा जा रहा कि जांच के दौरान मिले साक्ष्य के आधार पर पुलिस इन सभी आ’रोपितों पर चार्जशीट की तैयारी में है। बता दें कि घट’ना के करीब दो साल से अधिक समय बीतने के बाद तेज गति से का’र्रवाई शुरू कर दी गई है। 

कहा जा रहा कि पुलिस की शिथिल रवैये को देख स्वजनों की ओर से गत दिनों सीएम व वरीय पुलिस अधिकारियों को आवेदन दिया गया था। इसके बाद इस मामले में पुलिस ने का’र्रवाई तेज की। बताते चलें कि मुख्यालय के निर्देश के बाद चार दिनों पूर्व नगर थाने पर आशुतोष शाही को बुलाकर सिटी एसपी व नगर थानाध्यक्ष ने करीब दो घंटे तक पूछताछ की थी। नगर थाने की पुलिस इन जमानत ले चुके आरो’पितों के खि’लाफ चार्जशीट के लिए पुख्ता साक्ष्य जुटा रही है। बता दें कि करीब दो साल पूर्व चंदवारा इलाके में पूर्व मेयर समीर कुमार व उनके चालक की एके 47 से हत्या कर दी गई थी। मामले से जुड़े कई अप’राधी इन दिनों फिर से जमीन के धंधे में जुट गए हैं। जिस पर पुलिस की नजर नहीं पड़ रही है। कहा जा रहा कि हाल ही में बेला-नारायणपुर इलाके में करोड़ों की जमीन इस गि’रोह के गुर्गों द्वारा प्लॉटिंग कर बेची गई है।  

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.