BIHARBreaking NewsSTATE

बिहार में नौकरियों की आई बहार, कर्मचारी चयन आयोग 12140 पदों के लिए करने जा रहा नियुक्तियां

बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) की प्रथम इंटर स्तरीय संयुक्त मुख्य परीक्षा का परिणाम आने के बाद अब टाइपिंग व फिजिकल टेस्‍ट की तैयारी की जा रही है। आयोग की ओर से 12140 पदों पर नियुक्ति के लिए प्रक्रिया की जा रही है। अब फिजिकल व टाइपिंग टेस्ट के बाद इनकी अंतिम मेधा सूची बनायी जाएगी। यह प्रक्रिया जून तक पूरी कर ली जाएगी।

15 मार्च के बाद होगा टाइपिंग टेस्ट

आयोग का टाइपिंग टेस्ट 15 मार्च के बाद आयोजित किया जाएगा। इसके लिए सेंटर की तलाश की जा रही है। यह टेस्‍ट लगभग 20 दिनों तक चलने के अनुमान है। इसी दौरान फिजिकल टेस्ट भी आयोजित किया जाएगा। आयोग के सचिव ओम प्रकाश पाल ने बताया कि टेस्‍ट 15 मार्च के बाद आयोजित किया जाएगा। इसके लिए आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं।

जाने कौन-कौन पदों पर होनी है नियुक्ति

वनरक्षी : 693

आशु सहायक अवर निरीक्षक : 87

टंकक सहायक अवर निरीक्षक : 78

अधिनायक अनुदेशक : 122

आशुलिपिक : 21

सहायक उर्दू अनुवादक : 96

आशुटंकक-आशुलिपिक, जिला उपभोक्ता फोरम : 61

आशुलिपिक-आशुटंकक-नियोजन एवं प्रशिक्षण : 05

पंचायत सचिव: 3161

निम्न वर्गीय लिपिक-जिला उपभोक्ता फोरम : 45

सूचना एवं जनसंपर्क विभाग में लिपिक : 35

रीडर- राजकीय नेत्रहीन विद्यालय : 02

बुनाई अनुदेशक : राजकीय मूक बधिर मध्य विद्यालय : 01

निम्नवर्गीय लिपिक- पर्यावरण एवं वन विभाग : 56

राजस्व कर्मचारी : 4353

निम्नवर्गीय लिपिक हिंदी- मंत्रीमंडल सचिवालय: 113

निम्नवर्गीय लिपिक उर्दू- मंत्रीमंडल सचिवालय : 30

निम्नवर्गीय लिपिक-अल्पसंख्यक कल्याण विभाग : 71

निम्नवर्गीय लिपिक- परिवहन विभाग :

निम्नवर्गीय लिपिक- औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों के लिए : 77

निम्नवर्गीय लिपिक-कला संस्कृति एवं युवा विभाग : 112

निम्नवर्गीय लिपिक- निबंधन उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग : 293

निम्नवर्गीय लिपिक-कारा एवं सुधार सेवाएं निरीक्षणालय : 71

बेंच कलर्क- समाज कल्याण विभाग : 37

निम्नवर्गीय लिपिक बैकलॉग, निदेशालय नियोजन एवं प्रशिक्षण : 19

निम्नवर्गीय लिपिक : नियोजन एवं प्रशिक्षण : 28

निम्न वर्गीय लिपिक : समाज कल्याण विभाग : 18

शिल्प शिक्षक- राजकीय मूक बधिर मध्य विद्यालय : 02

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.