शहर के एक निजी क्लीनिक में दो दिन से भर्ती मरीज कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। वह कालीबाड़ी रोड का रहनेवाला है। उसका इलाज करने वाले डॉक्टर ने बताया कि मरीज में कोरोना के लक्षण मिलने के बाद पटना एम्स रेफर कर दिया गया।
डॉक्टर ने बताया कि कोविड जांच के लिए मरीज का सैंपल लिया गया था। आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। मरीज के हार्ट में बाइपास सर्जरी हुई थी। इसी समस्या को लेकर इलाज कराने के लिए पहुंचा था, लेकिन इलाज के दौरान वह कोरोना पॉजिटिव पाए गए। वहीं, प्रभारी सिविल सर्जन डॉ. हरेंद्र आलोक ने बताया कि निजी अस्पताल में इलाजरत 74 वर्षीय बुजुर्ग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। पटना एम्स इलाज के लिए भेजा गया है। पॉजिटिव पाए गए मरीज के आसपास के लोगों की कोरोना जांच के लिए स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देश दिया गया है।







Leave a Reply