Breaking NewsInternationalUTTAR PRADESH

सीमा पर नेपाल पुलिस के साथ झ’ड़प में गो’ली लगने से भारतीय युवक की मौ’त, एक ला’पता

पीलीभीत में सीमा पर नेपाल पुलिस की फा’यरिंग में एक भारतीय युवक की मौ”त हो गई है। एक व्यक्ति लाप’ता है। नेपाल पुलिस के साथ तीन लोगों की किसी बात को लेकर झ’ड़प हुई थी। घ’टना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए हैं। भारत की तरफ से पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भी पहुंचे हैं। मामला मादक पदार्थ की त’स्करी का बताया जा रहा है। 

हजारा थाना क्षेत्र के गांव राघवपुरी टिल्ला नंबर चार के गोविंदा सिंह, गुरमीत सिंह, पप्पू सिंह नेपाल के बेलौरी बाजार में किसी काम से गए थे। शाम को वापस लौटते समय नेपाली पुलिस से किसी बात को लेकर उनकी झ’ड़प हो गई।

फायरिंग में गोविंदा सिंह (26) गंभीर घा’यल हो गया। बेलौरी प्राथमिक अस्पताल में उसकी मौ’त हो गई। देर रात पीलीभीत के एसपी जय प्रकाश ने कहा कि वह मौके पर जा रहे हैं। अभी कुछ कह नहीं सकते हैं।

एसपी के अनुसार नेपाल सीमा पर वहां की पुलिस के साथ किसी बात को लेकर तीन लोगों की झ’ड़प हुई है। इस दौरान नेपाल पुलिस की गो’ली से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। उसकी ला’श नेपाल के अस्पताल में ही है। एक व्यक्ति इस तरफ भाग आया है। एक अन्य व्यक्ति ला’पता है।

भारतीय सीमा में भाग आए व्यक्ति की तला’श की जा रही है। उससे पूछताछ के बाद पूरी घट”ना की जानकारी हो सकेगी। सीमा पर फोर्स पूरी तरह अलर्ट है। मौके पर एसडीएम, सीओ और अन्य पुलिस बल मौजूद है। फिलहाल सीमा पर शांति व्यवस्था की कोई स’मस्या नहीं है। नेपाल पुलिस से भारतीय पुलिस और एसएसबी के जरिये संपर्क बना हुआ है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.