BIHARBreaking NewsCRIMEMUZAFFARPURSTATE

मुजफ्फरपुर में राहगीरों से लू’टपा’ट करने वाले गि’रोह के छह ब’दमाश गि’रफ्तार

मुजफ्फरपुर। विशेष पुलिस टीम ने कांटी व मोतीपुर थाना क्षेत्र में कई जगहों पर छापेमा’री कर राहगीरों से लू’टपा’ट करने वाले गिरोह के छह शातिर बद’माशों को गि’रफ्तार किया है। इनके ठिकाने से आ’ग्नेयास्त्र, गो’ली और चो’री व लू’ट की बाइक समेत अन्य सामान ज’ब्त किया गया। इसकी जानकारी एएसपी पश्चिमी सैयद इमरान मसूद ने मीडिया को दी। उन्होंने कहा कि गि’रफ्तार अप’राधियों ने पूछताछ में अपना अप’राध कबूल किया है। इसके अलावा पूर्व की भी कई घ’टनाओं में संलिप्तता स्वीकार की है। पूछताछ के बाद सभी को जे’ल भेजा जा रहा है। साथ ही शीघ्र चार्जशीट दायर कर स्पीडी ट्रायल से सजा दिलाने की कवायद की जाएगी।

बताया गया कि मोतीपुर थाना क्षेत्र के गन्ना अनुसंधान केंद्र के पास मवेशी मेला क्षेत्र में एक राहगीर से ह’थियार के बल पर गत सप्ताह लूटपाट हुई थी। इस घ’टना के बाद गुप्त सूचना पर ना’केबंदी कर एनएच 28 पर अ’पराध की योजना बना रहे तीन अप’राधियों को गि’रफ्तार किया गया। इनकी पहचान पानापुर ओपी के पानापुर इलाके के शशि कुमार, विकास कुमार व राधेश्याम दास के रूप में हुई है। इन सभी के पास से दो आ’ग्नेयास्त्र, चार गो’ली व दो बाइक समेत अन्य सामान जब्त किया गया है। छापेमा’री दल में मोतीपुर थानाध्यक्ष अनिल कुमार समेत अन्य ‘पुलिसकर्मी शामिल थे। एएसपी ने कहा कि मोतीपुर व पानापुर में इन सभी के विरुद्ध पूर्व से मामले दर्ज हैं। वहीं कांटी थाने की पुलिस ने चोरी व लूट की बाइक की खरीद-बिक्री करने की सूचना पर छपरा मनोरथ इलाके में छापेमारी कर तीन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया। इनकी पहचान कांटी छपरा मनोरथ के संजीव कुमार, प्रेम कुमार व कांटी शाहपुर के रवि कुमार के रूप में हुई है। इनके ठिकाने से एक कट्टा, एक गोली, एक बाइक जब्त की गई है। छापेमारी दल में कांटी थानाध्यक्ष कुंदन कुमार समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे। पुलिस का कहना है कि ये सभी लूटपाट में शामिल हैं। दूसरे जिले के अपराधियों से भी इनकी संलिप्तता है। इन सभी बिदुओं पर जांच कर आगे की का’र्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.