BIHARBreaking NewsSTATE

मोकामा विधायक अनंत सिंह की त’बीयत बि’गड़ी, पटना एम्स में भ’र्ती

PATNA : मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह की तबी’यत बि’गड़ गई है। अनंत सिंह जेल में बंद है और बुधवार को उनकी त’बीयत बि’गड़ने के बाद तत्काल उन्हें पटना एम्स ले जाया गया। अनंत सिंह को पेट दर्द की शिका’यत के बाद पटना एम्स में भर्ती कराया गया है। 

आरजेडी विधायक अनंत सिंह को पटना एम्स ले जाए जाने के बाद उनकी इंडोस्कोपी कराई गई है। बेउर जेल में बंद अनंत सिंह की तबी’यत बि’गड़ने के बाद सबसे पहले उन्हें पीएमसीएच ले जाया गया था लेकिन बाद में वहां से आरजेडी विधायक को पटना एम्स रे”फर कर दिया गया। अस्पताल के अधीक्षक के डॉ सीएम सिंह के मुताबिक के पीएमसीएच से इंडोस्कोपी के लिए अनंत सिंह को एम्स रेफर किया गया था। अनंत सिंह पेट द’र्द की शि’कायत से परे’शान हैं। 

पटना एम्स में अनंत सिंह का इलाज करने वाले डॉ रमेश कुमार के मुताबिक विधायक के पेट में सूजन है। उन्होंने दर्द की भी शिकायत की थी इसके बाद विधायक अनंत सिंह की इंडोस्कोपी कराई गई और फिलहाल वह एम्स के गैस्ट्रो वार्ड में ही भर्ती हैं। उनकी पूरी रिपोर्ट आने के बाद आगे का इलाज करेंगे। तत्काल दर्द से निजात दिलाने के लिए उन्हें दवाएं दी गई हैं। इसके पहले भी अनंत सिंह की तबीयत बिगड़ गई थी और पीएमसीएच में इलाज के लिए उन्हें लाया गया था। उस वक्त भी उन्होंने पेट में दर्द की शिकायत की थी।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.