BIHARBreaking NewsCRIMESTATE

त‍िजोरी खाेलोगे या खोपड़ी खोलूं! मैनेजर ने ब’दमाशों को चाबी दी और हो गई 11 लाख की लू’ट

जिले के मधुबन से इस समय एक बड़ी खबर आ रही है। यहां के मधुबन-तेतरिया पथ पर थाना से महज चंद कदमों की दूरी पर बुधवार की सुबह हथि’यार से लैस चार बदमाशों ने भारत माइक्रो फाइनेंस कंपनी के कार्यालय से 11 लाख से अध‍िक रुपये लू’ट लिए। यह रुपये कंपनी के एजेंट ने कलेक्‍शन करके रखा हुआ था। सुबह-सुबह हुई इस घ’टना के बाद पुल‍िस की टीम सक्र‍िय हो गई है। बदमाशों के जाने की द‍िशा में छापेमा’री की जा रही है। इस दौरान उन्होंने कंपनी के मैनेजर से भी आवश्यक पूछताछ की और मौके पर मौजूद पकड़ीदयाल डीएसपी सुनील कुमार सिंह व प्रशिक्षु डीएसपी सह थानाध्यक्ष दिलीप कुमार को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने घटना में दस लाख 95 हजार 975 रुपये की लू’ट की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि बताया कि बद’माशों को दबोचने के लिए पुलिस क्षेत्र को सीलकर छापेमा’री कर रही है। घटना की सूचना पर पुलिस अधीक्षक नवीन चंद्र झा भी घट’नास्थल की ओर रवाना हो चुके हैं।

इस घ’टना के बारे में भारत माइक्रो फाइनेंस कंपनी के शाखा प्रबंधक ने बताया क‍ि बुधवार की सुबह करीब आठ बजे वे कार्यालय में आकर बैठ गए थे। आज की कार्ययोजना तैयार ही कर रहे थे क‍ि चेहरा ढंके हुए चार की संख्‍या में बदमाश कार्यालय के अंदर दाख‍िल हो गए। वे जब तक उनके आने का कारण पूछते, इससे पहले ही उनमें से एक ने स‍िर पर ‘प‍िस्‍’टल लगाते हुए जल्‍द से जल्‍द त‍िजोरी खोलने के ल‍िए कहने लगा। चाबी देने में थोड़ी देरी हुई तो दूसरे ने पीछे से कहा, त‍िजोरी खाेलोगे या फ‍िर खोपड़ी खोल दूं। भयाक्रांत मैनेजर ने त‍िजाेरी की चाबी उनको सौंप दी। इसके बाद बद’माशों ने त‍िजोरी में रखे सभी रुपये को बोरे में रख ल‍िया। जाते हुए मैनेजर का मोबाइल और वाॅलेट भी ले ल‍िया और उनको बाथरूम में बंदकर द‍िया। घटना को अंजाम देने के बाद सभी अप’राधी आराम से वहां से चले गए।

 मैनेजर के च‍िल्‍लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग वहां पहंचे और बाथरूम से न‍िकाला। इसके बाद उन्‍होंने लोगों को घटना की जानकारी देने के साथ ही पुल‍िस को भी इसकी सूचना दी। सभी बदमाश 25 से 30 वर्ष के थे। सबने स्‍वेटर पहन रखा था। चेहरे को ढंका हुआ था। उनकी बातचीत से ऐसा लग रहा था क‍ि वे स्‍थानीय ही हैं। 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.