दीपक कुमार। गायघाट
गायघाट। देश में एक मार्च से कोरोना वैक्सीन का दूसरा चरण शुरू हो गया है और इसी क्रम में आज गायघाट के पूर्व विधायक महेश्वर प्रसाद याद ने बंदरा के उप स्वास्थ्य केंद्र में कोरोना की पहली खुराक लगवाई। पूर्व विधायक महेश्वर प्रसाद यादव ने उन सभी लोगों से टीका लगवाने की अपील की, जो दूसरे चरण के टीकाकरण अभियान के तहत इसकी पात्रता रखते हैं।
पूर्व विधायक ने इतिहास के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान को सफलतापूर्वक लागू करने के लिये सभी डाक्टरों, नर्सो, स्वास्थ्य कर्मियों तथा प्रशासकों को धन्यवाद दिया।
गौरतलब है कि दूसरे चरण के टीकाकरण अभियान के तहत, एक मार्च से 60 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों और गंभीर बीमारियों से पी’ड़ित 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को टीका लगाया जाएगा।
बता दें, उक्त उम्र सीमा के अंतर्गत आने वाले सभी लोग सरकारी अस्पतालों में जाकर मुफ्त में कोरोना की वैक्सीन लगवा सकते हैं। इसके अलावा निजी अस्पताओं में इसके लिए लोगों को 250 रुपये का शुल्क देना होगा।







Leave a Reply